Jharkhand Government: रांची स्थित रिम्स अस्पताल प्रबंधन का अमानवीय पहलू फिर सामने आया है। इस बार अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग के आईसीयू में चार घंटे तक एक ही बेड में शव और मरीज रहा। जब मामला खुला तो इसकी भनक लगते ही जिम्मेदारों द्वारा आनन-फानन में शव को बेड से हटवाया गया। रिम्स प्रबंधन की तरफ से शव को ले जाने के लिए ट्रॉली तक नहीं मुहैया कराई गई। मृतक आदित्य के चाचा रिंटू पटेल का कहना है कि भतीजे के शव को वह अपनी गोद में लेकर एंबुलेंस तक गए हैं।
उन्होंने बताया कि हम लोग बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। विष्णु पद मंदिर इलाके में घर है। मेरे भतीजे 12 साल के आदित्य को किडनी में परेशानी थी। शनिवार की अल सुबह 4 बजे उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स में भर्ती करवाया गया था।
