राँची

Corona Testing in Ranchi: रांची में आज से एयरपोर्ट, बस स्टैंड और सभी सीमाओं पर भी होगी कोरोना जांच

Ranchi Covid Update: कोरोना वायरस एक बार फिर दुनिया भर में चिंता का विषय बन गया है। वायरस के नए वेरिएंट की दस्तक के साथ स्वास्थ्य महकमे में हड़कंच मचा है। वायरस से बचाव को लेकर तमाम प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। रांची में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आज से विभिन्न जगहों पर कोरोना जांच शुरू कर दी गई है।

Image

रांची में कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य कर्मी (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • पहले एयरपोर्ट और सदर अस्पताल में ही हो रही थी जांच
  • अब रांची, हटिया स्टेशन, खादगढ़ा एवं आईटीआई बस स्टैंड पर भी जांच
  • सभी सीएचसी को उपलब्ध कराया गया जांच किट

Corona Testing on Ranchi Airport: रांची में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आज से विभिन्न जगहों पर कोरोना जांच शुरू कर दी गई है। रांची रेलवे स्टेशन, हटिया रेलवे स्टेशन, खादगढ़ा बस स्टैंड, आईटीआई बस स्टैंड और भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर कोविड टेस्टिंग टीम तैयार की गई है। आज से इन जगहों पर रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से यात्रियों की जांच की जाएगी। वहीं, रांची जिले को जोड़ने वाले एंट्री प्वाइंट सिल्ली, बेड़ो और ओरमांझी में जांच की जाएगी।

रांची एयरपोर्ट और रांची रेलवे स्टेशन पर 24 घंटे कोरोना जांच की जाएगी। इस बारे में सिविल सर्जन (सीएस) डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि शनिवार को सदर अस्पताल में रैपिड एंटीजन किट से 20 हजार सैंपल की जांच की गई। सिविल सर्जन के मुताबिक कोरोना जांच के लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में जांच किट मुहैया करा दिया गया है। रविवार तक सिर्फ एयरपोर्ट और सदर अस्पताल में कोरोना जांच की जा रही थी।

दूसरे राज्य से आने वाले लोगों की होगी कोरोना जांच

सिविल सर्जन का कहना है कि बाहर से आने वाले वो यात्री जिनमें संक्रमण के लक्षण हैं, उनकी कोरोना जांच की जाएगी। रैपिड एंटीजन किट से जांच में पॉजिटिव पाए जाने पर शख्स की आरटी-पीसीआर जांच भी कराई जाएगी। शेष प्रवासियों की सिर्फ स्क्रीनिंग की जानी है। इसको लेकर सभी स्वास्थ्य केंद्रों, सीमा स्थलों आदि को निर्देश जारी कर दिया गया है।

दो दिनों की जांच में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला

रांची के राहत की खबर है कि पिछले दो दिनों की कोरोना जांच में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं मिला है। रविवार तक दो केंद्रों पर ही जांच की जा रही थी। शनिवार को सदर अस्पताल और एयरपोर्ट को मिलाकर 17 सैंपल और रविवार को 31 सैंपल की जांच की गई है। कुल 48 सैंपल की जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

लोग बरत रहे लापरवाही

एक ओर कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ गई है तो दूसरी ओर लोग मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर हैं। रविवार को क्रिसमस पर शहरवासी बिना मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नहीं दिखे। अब नए साल पर लोगों की भीड़ अलग-अलग जगहों पर उमड़ेगी। ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका बढ़ जाएगी।
Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article