राँची

Ranchi : होटल से कूदकर थाने पहुंची बांग्लादेशी युवती, पुलिस पहुंची तो उड़े होश; अंदर चल रहा था गंदा खेल

छत्तीसगढ़ के रांची में देह व्यापार के धंधे में फंसने से पहले पुलिस ने तीन बांग्लादेशी युवतियों को बचाया है।

Image

रांची में देह व्यापार

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

रांची: बांग्लादेश की तीन लड़कियों को रांची पुलिस ने देह व्यापार करने वालों के चंगुल से बचाया है। तीनों लड़कियां बिना वीजा और पासपोर्ट के भारत पहुंची थीं और रांची आकर देह व्यापार करने वालों के जाल में फंस गईं। रांची पुलिस की मदद से तीनों लड़कियों को बरियातू से देह व्यापार करने वालों के चंगुल से छुड़ाया गया है।

अनैतिक देह व्यापार का दबाव

जानकारी के मुताबिक, बरियातू के एक होटल में बांग्लादेश की तीन और पश्चिम बंगाल की एक लड़की को बंधक बनाकर रखा गया था। चारों पर अनैतिक देह व्यापार करने का दबाव बनाया जा रहा था। देह व्यापार करने से इनकार करने पर चारों लड़कियों को बंधक बनाकर रखा गया था।

इसी बीच एक लड़की होटल की छत से कूदकर बरियातू थाना में पहुंच गई और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर अन्य तीन लड़कियों को बरामद कर लिया। हालांकि, लड़कियों को बंधक बनाकर उनसे देह व्यापार कराने वाले अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

(इनपुट - आईएनएस )

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article