भोपाल

रेलवे कर्मचारी ने पत्नी और दो बेटियों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक रेलवे कर्मचारी ने पत्नी और दो बेटियों के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना से वहां सनसनी फैल गई। चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Image

जबलपुर रेलवे स्टेशन

Photo : Twitter

जबलपुर : मध्य प्रदेश से एक रेलवे कर्मचारी की अपनी पत्नी और बेटियों के साथ आत्महत्या की दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है। जबलपुर में एक रेलवे कर्मचारी ने अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ ट्रेन से कटकर आत्म हत्या कर ली थी। हालांकि, आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नरेंद्र चढ़ार रेलवे में ग्रुप डी के कर्मचारी थे। उन्होंने बुधवार को अपनी पत्नी रीना चढ़ार और छह साल व तीन माह की बेटी के साथ एक ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। यह घटना भेड़ाघाट क्षेत्र में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और भेड़ाघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक चारों की मौत हो चुकी थी। उनके शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस परिवार से आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। कुछ लोगों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया गया होगा।

बताया गया है कि चढ़ार परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के ही सिहोरा का रहने वाला था। हादसे की जानकारी मिलने पर नरेश के परिजन और नाते-रिश्तेदार भी अस्पताल पहुंच गए। घटनास्थल पर बड़ी तादाद में भीड़ जमा हो गई थी।

IANS की रिपोर्ट

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!