राँची

बोकारो स्टील सिटी में दिनदहाड़े हत्या, अपराधियों ने शख्स पर बरसाईं गोलियां, लोगों का फूटा गुस्सा

बोकारो स्टील सिटी में आज सुबह अपराधियों ने शंकर रवानी की गोली मारकर हत्या कर दी। शंकर रवानी अपनी एसयूवी की साफ-सफाई कर रहा था, इसी दौरान पांच लोग एक कार और एक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और शंकर रवानी पर कई राउंड की फायरिंग की। जिसके उसके सिर पर रिवाल्वर सटाकर गोली मार दी।

Image

व्यक्ति की गोली मारकर हत्या (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • शंकर रवानी की गोली मारकर हत्या
  • कार और बाइक से आए थे 5 आरोपी
  • वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार

Bokaro Murder News: बोकारो स्टील सिटी में गुरुवार की सुबह अपराधियों ने शंकर रवानी नामक एक शख्स को गोलियों से भून डाला। वारदात के बाद गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए हैं और शहर के बिरसा चौक को जाम कर दिया है। लोग शहर में लॉ एंड ऑर्डर की खराब स्थिति के लिए पुलिस को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। शंकर रवानी पर आठ माह पहले भी गोली चली थी। उस वक्त उसकी कमर में गोली लगी थी और वह बच गया था। हालांकि इस बात का खुलासा अब तक नहीं हुआ है कि उसपर गोली किसने चलाई थी।

आरोपियों ने की कई राउंड की फायरिंग

वारदात शहर के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर 9 हटिया मोड़ पर भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला कार्यालय के पास हुई। बताया गया कि शंकर रवानी अपनी एसयूवी की साफ-सफाई कर रहा था, उसी वक्त एक कार और एक बाइक पर सवार होकर पांच लोग पहुंचे और उन्होंने कई राउंड फायरिंग की। शंकर रवानी जमीन पर गिर पड़ा तो एक अपराधी ने उसके सिर पर रिवाल्वर सटाकर गोली मार दी।

शंकर रवानी पर कई आपराधिक मामले दर्ज

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी आराम से भाग निकले। थोड़ी देर बाद पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शंकर रवानी को हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शंकर रवानी पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। वह मर्डर के एक केस का भी अभियुक्त था। वह बोकारो स्टील कारखाने में कोयला ढुलाई सहित कई अन्य धंधों से जुड़ा था। वारदात आपराधिक गिरोहों की आपसी रंजिश या फिर व्यावसायिक विवाद का नतीजा हो सकती है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article