राँची

Jharkhand Weather: झारखंड में सुबह से मानूसन मेहरबान, 4 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट; अभी जारी रहेगा बरसात का दौर

झारखंड में रांची समेत कई जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश देखने को मिल रही है। प्रदेश के 4 जिलों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। झारखंड में अगले 3 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया गया है।

Image

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट (AI Image)

Jharkhand Weather Today: झारखंड के कई हिस्सों में मंगलवार सुबह से हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, इस बीच चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश की राजधानी रांची में भी सुबह से बारिश हो रही है। फिलहाल झारखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, खूंटी, रांची और गुमला के लिए 24 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे से 25 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक के लिए चेतावनी दी है। वहीं 25 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे से 26 सितंबर सुबह साढ़े आठ बजे तक छह जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

झारखंड में 3 दिनों तक जारी रहेगी बारिश

रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उपनिदेशक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और दक्षिणी एवं मध्य हिस्सों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। उन्होंने कहा, ‘‘बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कारण मौसम खराब है। झारखंड में 25 सितंबर को व्यापक बारिश होने की संभावना है।"

झारखंड में अब तक 18 फीसदी अधिक हुई बारिश

रांची में मंगलवार सुबह से हल्की से मध्यम वर्षा हो रही है और बुधवार को तेज बारिश होने की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि एक जून से 22 सितंबर के बीच राज्य में सामान्य से 18 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। इस अवधि में पूर्वी राज्य में सामान्य 970 मिमी की तुलना में 1,143 मिमी वर्षा हुई। अधिकारी ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में सर्वाधिक 53 प्रतिशत अधिशेष वर्षा दर्ज की गई, सरायकेला-खरसावां में 48 प्रतिशत और रांची में 46 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, पाकुड़ जिले में 22 सितंबर तक सामान्य से 28 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article