राँची

चूड़ी बाजार: चूड़ियों की कलेक्शन के हैं शौकीन, तो रांची के इस बाजार को करें एक्सप्लोर

शादी, पार्टी या किसी भी ओकेजन के लिए अगर आप चूड़ियों की खरीदारी करना चाहती हैं, तो रांची के इस बाजार को एक बार जरूर एक्सप्लोर करें। यहां आपको चूड़ियों और कंगन के शानदार कलेक्शन मिलेंगे। वहीं ये चूड़ियां आपको बहुत ही किफायती दामों में मिल जाएंगी-

Image

रांची का चूड़ी बाजार

Photo : iStock

Ranchi: अगर आप भी शादी या पार्टी के लिए ट्रैडिशनल आउटफिट के साथ चूड़ियां पहनना चाहती हैं, और इसके लिए किसी अच्छी जगह की तलाश कर रही हैं तो बिना देर किए रांची के धुर्वा मैदान में पहुंच जाइए। यहां के डिज्नीलैंड बाजार से आप रंग-बिरंगी और खूबसूरत चुड़ियां खरीद सकती हैं। जी हां, चूड़ियों की खरीदारी के लिए यह बाजार बेस्ट है। यहां रांची के अलावा आस-पास के इलाकों से महिलाएं शॉपिंग के लिए पहुंचती हैं। यहां वैसे तो कई तरह के आइटम मिल रहे हैं, लेकिन इस बाजार में चूड़ियों के जबर्दस्त कलेक्शन हैं।

यहां मिलेंगी सबसे सस्ती चूड़ियां

अगर हम चूड़ियों की कीमत की बात करें तो यहां बहुत ही कम रेट में आपको एक से बढ़कर एक फैंसी चूड़ियां मिल जाएंगी। यहां आने वाली हर महिला चूड़ियों के स्टॉल पर खरीदारी करती नजर आएंगी। इतनी महंगाई में भी इतने कम दाम में बेहतरीन चूड़ियां आपको कहीं और नहीं मिलेंगी। इस बाजार के स्टॉल्स पर आपको एक दो नहीं बल्कि, कई वैरायटी की सुंदर चूड़ियां मिलेंगी। यहां आप ब्रास से लेकर मेटल, लाह, और कांच की चूड़ियां खरीद सकती हैं।

एक से बढ़कर एक कलेक्शन

अगर आपको और फैंसी डिजाइन की चूड़ियां पसंद है तो आप यहां से जैसे लटकन, घुंघरू वाली चूड़ियां, पायल चूड़ियां जैसी कई और खूबसूरत कंगन और चूड़ियों की खरीदारी कर सकती हैं। यहां आपको हर साइज और कलर सस्ती चूड़ियां मिल जाएंगी। यहां पर आपको स्मॉल से लेकर डबल एक्सेल साइज तक की चूड़ी मिल जाएंगी। रांची के इस बाजार में आपके जरूरत की लगभग सभी सामान बहुत ही सस्ते दाम पर मिल जाते हैं।

ऑर्डर पर कराएं डिजाइन

वहीं अगर इन चूड़ियों की रंगों की बात करें तो यहां आपको वेलवेट से लेकर ब्लैक, व्हाइट और नारंगी, रेड, ग्रीन, गोल्डन जैसे करीब 30-40 रंगों की चूड़ियों की भरमार मिलेंगी। साथ ही अगर आप चाहें तो ऑर्डर देकर अपने लिए अलग डिजाइन की कस्टमाइज कंगन और चूड़ियां भी बनवा सकती हैं। यहां आपको चूड़ियों का कलेक्शन 50 रुपये से लेकर 300 रुपये के बीज मिल जाएगा।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article