राँची

जमशेदपुर में हैवानियत का शिकार हुई 4 साल की मासूम, स्कूल वैन चालक ने किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

जमशेदपुर में एक स्कूल वैन ड्राइवर ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची डर की वजह से कुछ बोल नहीं रही थी। माता-पिता को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है-

Image

जमशेदपुर में 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Jamshedpur: झारखंड के जमेशपुर की यह घटना आपके रोंगटे खड़े कर देगी। यहां एक स्कूल वैन ड्राइवर ने 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बच्ची को स्कूल से घर छोड़ने जा रहा था, जहां उसने वैन में घटना को अंजाम दिया। मामला जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र का है। बच्ची के माता-पिता को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि बच्ची डर से कुछ बोल नहीं पा रही थी। हालांकि, जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं प्रभारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने दावा किया है कि आरोपी को कठोर से कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

बताया जा रहा है कि वैन की खिड़कियों में काला शीशी लगा था। जिससे अंदर कुछ भी बाहर वालों को नजर नहीं आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी वैन चालक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रभारी सिटी एसपी ऋषभ गर्ग ने दावा किया है कि आरोपी को कठोर से कठोर सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। बताया जाता है कि बच्ची डर से घर में कुछ बोल नहीं रही थी, जब ज्यादा दर्द हुआ तो बच्ची ने रो-रो कर अपने परिवार को घटना की जानकारी दी।

स्कूल से घर छोड़ने जा रही थी वैन

माता-पिता को जब इस बात का पता चला तो उन्होंने पुलिस को पूरी जानकरी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्कूली वैन को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के बाद पूरे शहर में स्कूली वैन चालकों के खिलाफ आक्रोश दिख रहा है। वहीं स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि विगत 10 अगस्त को मानगो थाना अंतर्गत दाईगुट्टू निवासी वैन चालक जयश्री तिवारी ने स्कूल से बच्ची को घर छोड़ने के दौरान वैन में ही इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article