Rajasthan Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: राजस्थान में बारिश कहर बरपा रही है। यातायात से लेकर लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। बारिश के चलते लोगों के डूबने और मकान गिरने के कई हादसे भी सामने आ रहे हैं। राजस्थान में एक दिन में 19 लोगों की मौत हुई है। जिसमें से 17 लोगों की डूबने और दो लोगों की मकान ढहने से जान गई है। वहीं जयपुर समेत कई जिलों में आज सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा रेल यातायात भी बारिश से प्रभावित हुआ है। राजस्थान में भारी बारिश के चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। मौसम विभाग ने आज भी प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
पूर्वी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलरट् जारी किया है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार को जयपुर समेत सीकर, टोंक, दौसा, झुंझुनू, करौली और सवाई माधोपुर में भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही अजमेर, नागौर, श्रीगंगानगर, अलवर, बारां, झालावाड़, कोटा, बीकानेर, चूरू, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, धौलपुर और हनुमानगढ़ में मध्यम से अधिक बारिश होने की सकती है।
बारिश के कारण हुए हादसे
राजस्थान में रविवार को कई जिलों में भारी बारिश हुई। जिसके कारण हुए हादसों में 19 लोगों की जान चली गई। जिनमें से भरतपुर में 7, झुंझुनूं में 3, करौली में 3, जयपुर में 4, जोधपुर में एक और बांसवाड़ा में एक लोगों की मौत हुई। जयपुर कानोता बांद में 5 युवक डूब गए। जिनमें से 4 के शवों को निकाल लिया गया है और एक युवक की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं करौली में तेज बारिश के कारण मकान ढह गया। इस हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि परिवार के 3 लोग मलबे में फंस गए। इसके अलावा करौली के जंगल में तालाब में डूबने से युवक की मौत हो गई।
इन जिलों के सभी स्कूल आज बंद
भारी बारिश के चलते राजस्थान में कई इलाकों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। आज बारिश को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कई जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जिसके अनुसार सोमवार को जयपुर दौसा, भरतपुर और सवाई माधोपुर के सभी स्कूलों की छुट्टी रहेगी। क्षतिग्रस्त भवन वाले स्कूलों में आगे भी छुट्टी की घोषणा की जा सकती है।
इन गाड़ियों का रूट डायवर्ट
रेलवे ने कोटा से होकर गुजरने वाली तीन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया है। मध्य रेलवे के नागपुर मण्डल के राजनांदगांव-कलामना खंड में तीसरी लाइन का कार्य चल रहा है। जिसके कारण इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट करने फैसला लिया गया है। जिसके तहत ट्रेन नंबर 20843 बिलासपुर-भगत कोठी एक्सप्रेस 12 और 13 अगस्त को अपने डायवर्टेड रूट वाया न्यू कटनी जंक्शन इटारसी से होते हुए अपने गंतव्य पर जाएगी। ट्रेन नंबर 20844 भगत की कोठी-बिलासपुर एक्सप्रेस का रूट 10, 15 और 17 अगस्त को डायवर्ट रहेगा। यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय बदले हुए मार्ग वाया इटारसी-न्यू कटनी जंक्शन होते हुए जाएगी। इसके अलावा 20846 बीकानेर-बिलासपुर एक्सप्रेस 11 अगस्त को वाया इटारसी-न्यू कटनी जंक्शन होते हुए अपने गंतव्य को जाएगी।
