Ranchi News: रांची रिंग रोड पर बहुत जल्द ट्रैफिक और स्मूथ हो जाएगा। इस रोड के विकास और रामपुर सेक्शन में इंटरचेंज बनाया जाएगा। इन दोनों सेक्शन में इंटरचेंज बनाने के लिए दोनों जगहों पर एनएचएआई सर्वे करा रहा है। आने वाले तीन महीनों में विकास और रामपुर सेक्शन के इंटरचेंज का डीपीआर बना लिया जाएगा। इसके बाद यह जानकारी हो सकेगी की इंटरचेंज बनाने पर कितनी लागत आएगी। फिर निर्माण के लिए टेंडर निकाला जाएगा।
एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक जून से इंटरचेंज बनाने का काम शुरू हो जाएगा। इसका निर्माण होने से दोनों जगहों पर चारों ओर से आने वाले वाहन बिना रुके अपने-अपने रूट पर निकल सकेंगे, जिससे जाम के हालात पैदा नहीं होंगे। दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।
