Ranchi News: रांची क्षेत्रीय विकास प्राधिकरण (आरआरडीए) और रांची नगर निगम अब 15 दिसंबर तक भवनों का नक्शा पास नहीं कर सकेंगे। रांची हाईकोर्ट ने भवनों का नक्शा पास करने पर रोक लगा रखी है, जिसकी अवधि अब और बढ़ा दी गई है। नगर निकायों में नक्शा पास करने में गड़बड़ी मामले में जस्टिस एस चंद्रशेखर और जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। इस मामले में सरकार ने अब तक शपथ पत्र के जरिए अपना जवाब नहीं दिया है।
कोर्ट का कहना है कि, तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है, जो इस गड़बड़ी की जांच करेगी। यह कमेटी बहुत जल्द अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी, जिससे कोर्ट को अवगत करा दिया गया है। कोर्ट से राज्य सरकार ने इस पर समय मांगा है। अब कोर्ट इस मामले में 15 दिसंबर को सुनवाई करेगा।
