राँची

Hazaribagh News: अवैध बालू लदे वाहन ने छह लड़कियों को रौंदा, अस्पताल में भर्ती; हालत गंभीर

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 21, 2024, 02:10 PM IST

हजारीबाग में एक अवैध बालू लदे वाहन ने छह लड़कियों को अपने चपेट में ले लिया। वाहन की चपेट में आने से सभी युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

हजारीबाग में दुर्घटना।

Photo : Times Now Digital

Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग में अवैध बालू लदे वाहन ने छह युवतियों को रौंद दिया। यह घटना टाटीझरिया थाना क्षेत्र के खैरा बरकट्ठा रोड की है। हादसे में घायल सभी युवतियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हजारीबाग मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

बालू लदे वाहन ने लड़कियों को रौंदा

बताया जा रहा है कि सभी युवतियां पुलिस बहाली की तैयारी कर रही थीं। सभी सुबह दौड़ की प्रैक्टिस करने निकलीं थीं। तभी अवैध बालू लदा एक वाहन तेजी से जा रहा था और उसी गाड़ी ने सभी छह लड़कियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिसमें सभी गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

स्थानीय लोगों को दी गई सूचना

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह की है। काफी देर तक लड़कियां वहीं पड़ी रहीं। काफी देर बाद गांव की एक गाड़ी वहां से गुजर रही थी, तो उसकी नजर सभी लड़कियों पर पड़ी। उसने इसकी सूचना स्थानीय लोगों को दी।

घायल युवतियां अस्पताल में भर्ती

स्थानीय लोगों को सूचना मिलने के बाद एक-एक कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी युवतियों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल सभी का इलाज चल रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article