राँची

Ranchi Road Accident: चाय की गुमटी में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, तीन लोगों की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 4, 2024, 04:24 PM IST

Dumka Road Accident: झारखंड के दुमका जिले में एक ट्रक ने सड़क किनारे बनी चाय की गुमटी में टक्कर मारी, जिससे कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी।

Image

दुमका रोड एक्सीडेंट

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Dumka Road Accident: दुमका जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक ट्रक ने सड़क किनारे बनी चाय की गुमटी में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना राज्य की राजधानी रांची से करीब 300 किलोमीर दूर हंसडीहा पुलिस थाना क्षेत्र में कस्बा मोड़ के समीप हुई।

अनियंत्रित हुआ ट्रक

जरमुंडी के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) संतोष कुमार ने बताया कि बिहार के भागलपुर से आ रहे ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर खड़े एक अन्य ट्रक को टक्कर मारते हुए उसने सड़क किनारे बनी चाय की गुमटी में टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि ठेले पर चाय पी रहे चार लोग ट्रक की चपेट में आए। उन्हें इलाज के लिए सरैयाहाट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में ले जाया गया।

दुमका के सिविल सर्जन बच्चा प्रसाद सिंह ने कहा कि चार लोगों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने सीएचसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चौथा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर ले जाया गया है। इस बीच आक्रोशित निवासियों ने घटना के विरोध में दुमका-भागलपुर सड़क को अवरुद्ध कर दिया।

End of Article