राँची

Ranchi News: रांची से दिल्ली पहुंचने के लिए एक और रेल रूट तैयार, नए साल में इस रूट पर भी चलेंगी ट्रेनें

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2022, 01:33 PM IST

Ranchi Rail News: रेल यात्रियों को नए साल में बड़ी सौगात मिलने वाली है। खासतौर पर रांची से दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों की यात्रा आसान हो जाएगी। दरअसल, रांची से बरकाकाना-हजारीबाग होकर कोडरमा रेलखंड बनकर तैयार हो गया है। अब रांची से दिल्ली-राजधानी एक्सप्रेस इस रेलखंड से होकर दिल्ली तक पहुंचेगी। यह चौथा रूट होगा, जिसके जरिए रांची से दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पहुंचेगी।

Image

बरकाकाना-हजारीबाग होते कोडरमा तक बनाई गई नई लाइन से गुजरता ट्रायल इंजन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रांची से दिल्ली-राजधानी एक्सप्रेस चौथे रूट से होकर चलेगी
  • रांची से बरकाकाना-हजारीबाग होकर कोडरमा रेलखंड को जोड़ने का काम पूरा
  • यह रेलखंड हावड़ा और दिल्ली रूट से सीधे जुड़ेगा

Indian Railway: रांची से दिल्ली का सफर और भी आसान हो जाएगा। यात्रियों को नए साल में एक और रूट से दिल्ली तक का सफर पूरा करने का विकल्प मिल जाएगा। यह चौथा रूट होगा, जिसके माध्यम से रांची से दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस गुजरेगी। इसके लिए रेलवे द्वारा रांची से बरकाकाना-हजारीबाग होते कोडरमा रेलखंड निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है। यह रेलखंड हावड़ा और दिल्ली रूट से सीधा जुड़ जाएगा।

फिलहाल रांची से दिल्ली के लिए तीन रेल रूट हैं। इसमें बोकारो, लोहरदगा और बरकाकाना शामिल हैं। अब नया रूट रांची से सिंधवार होते हुए बरकाकाना, हजारीबाग को सीधे कोडरमा से जुड़ रहा है। रांची रेल मंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने इस रूट से राजधानी ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्रालय को पहले ही प्रस्ताव भेजा था।

नए रूट पर इंजन का ट्रायल हो चुका है सफल

रांची से दिल्ली के लिए तैयार हुए इस नए रूट पर रेल इंजन का ट्रायल सफल हो चुका है। इसी महीने कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी का इंस्पेक्शन भी होने की संभावना है। इसको लेकर रेल मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि, दिसंबर महीने में रेल मंत्री का रांची दौरा होना है। इस दौरे में ही मंत्री रांची-हजारीबाग रेलखंड पर ट्रेन को रवाना कर सकते हैं। फिलहाल रेल मंत्री के रांची आकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। इस बारे में पूर्व सांसद महेश पोद्दार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।

सप्ताह में दो दिन हजारीबाग होकर परिचालित होगी राजधानी ट्रेन

फिलहाल टोरी होते हुए राजधानी ट्रेन सप्ताह में एक दिन परिचालित की जाती है। अब रेलवे ने रांची-हजारीबाग होते हुए इस ट्रेन को सप्ताह में दो दिन परिचालित करने का प्रस्ताव रेल मंत्रालय के पास भेजा है। अब रेलवे रांची-मुरी-बरकाकाना होकर राजधानी ट्रेन का परिचालन बंद करना चाह रहा है।

ट्रेन का सफर 43 किलोमीटर हो जाएगा कम

रेल अधिकारी के मुताबिक, रांची-मुरी-बरकाकाना मार्ग पर फिलहाल ट्रेन को 118 किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती है। अब नई रेल लाइन बनने से ट्रेन को 40 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी। नई रेल लाइन पर तीन सुरंगों से ट्रेन गुजरेगी। एक सुरंग की लंबाई 600 मीटर है। दूसरी सुरंग की लंबाई 1080 मीटर और तीसरी सुरंग की लंबाई 600 मीटर है। इन सुरंगों से ट्रेन निकलने के बाद दो पहाड़ियों के बीच बने पुल से होकर गुजरेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'