शहर

रामलला का हुआ दिव्य 'सूर्य तिलक', राम नवमी पर अयोध्या में आस्था का महाकुंभ; 5 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़

अयोध्या के रामलला मंदिर में आज यानी चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को भगवान राम के जन्मोत्सव को खास तरीके से मनाया गया। ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। इस खास अवसर पर अयोध्या में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा है। लाखों लोग इस अद्भुत नजारे के साक्षी बने।

Image

राम नवमी के अवसर पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक

Photo : Times Now Digital

अयोध्या के नव्य मंदिर में रामलला मंदिर चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि, जिसे हम प्रभु श्री राम के जन्मोत्सव यानी राम नवमी के रूप में मनाते हैं, उस पावन अवसर पर आज अयोध्या में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ पड़ा है। ठीक 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक हुआ। राम नवमी का सबसे बड़ा आकर्षण दोपहर 12:00 बजे होने वाला 'सूर्य तिलक' रहा। भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किए गए दर्पणों और लेंसों के एक विशेष सिस्टम के जरिए सूर्य की किरणें सीधे रामलला के मस्तक पर पड़ीं। करीब 4 मिनट तक प्रभु के ललाट पर सूर्य की रोशनी चमकती रही, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। इस अद्भुत दृश्य का दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया और अयोध्या की गलियों में लगी बड़ी एलईडी स्क्रीनों पर भी इसे दिखाया गया, ताकि मंदिर के बाहर मौजूद भक्त भी इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बन सकें।

ram mandir ramlal surya tilak.

करीब चार मिनट तक माथे पर रहा सूर्य तिलक

भक्ति और सुरक्षा का अनूठा संगम

राम मंदिर के कपाट खुलते ही आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की किलोमीटर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सुरक्षा की गंभीरता को देखते हुए लखनऊ जोन के एडीजी प्रवीण कुमार स्वयं मोर्चे पर डटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पूरे मेला क्षेत्र को विभिन्न जोन और सेक्टरों में बांटा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और आसमान से ड्रोन व जमीन पर CCTV कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सरयू घाटों पर जल पुलिस और SDRF की टीमें तैनात की गई हैं ताकि स्नान के दौरान कोई अनहोनी न हो।

राम नवमी का है खास महत्व

राम नवमी का दिन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि करोड़ों हिंदुओं की गहरी आस्था का प्रतीक है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने राम के रूप में अवतार लिया था। नौ दिनों तक मां शक्ति की उपासना करने के बाद भक्त आज प्रभु राम की आराधना में लीन हैं। अयोध्या के अलावा देशभर के मंदिरों में आज विशेष अनुष्ठान और प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

शांति बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश

जहाँ एक ओर अयोध्या में उत्सव का माहौल है, वहीं दूसरी ओर देश के अन्य हिस्सों में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। पश्चिम बंगाल में राम नवमी के जुलूसों को लेकर पुलिस ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बिष्णुगढ़ के एसडीपीओ विद्यासागर अजिंक्य अनंत ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शोभायात्रा में हथियार ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ने आयोजकों के साथ बैठक कर यह साफ कर दिया है कि यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामला दर्ज किया जाएगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article