शहर

Ram Mandir Donation Row: अविनाश की ब्रेजा और अनुकल्प की डिजायर बरामद, बेनामी संपत्तियों पर पुलिस का शिकंजा

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही पर उसकी ब्रेजा कार बरामद कर ली है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने धोखाधड़ी के पैसों से कई लग्जरी गाड़ियां और संपत्तियां खरीदीं।

Image

चंदा चोरी मामला

Photo : ANI

Ram Mandir Donation Row: रामचंदा चोरी के बड़े मामले में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण कामयाबी हाथ लगी है। मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ला की निशानदेही (avinash shukla arrest update) पर पुलिस ने उसकी ब्रेजा कार को बरामद कर लिया है। लेकिन मामला सिर्फ इस एक गाड़ी तक सीमित नहीं है। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस पूरे खेल में शामिल सभी गिरफ्तार आरोपियों को अब एक-एक करके पुलिस कस्टडी में लिया जा सकता है।

पुलिस इस तैयारी में इसलिए है क्योंकि ट्रस्ट ने अब तक जितनी रिकवरी करके पुलिस को सौंपी है, वह तो सिर्फ एक ट्रेलर है; असली पिक्चर अभी बाकी है। दरअसल, पुलिस को पुख्ता अंदेशा है कि आरोपियों ने चंदे के पैसों से भारी-भरकम हेरफेर किया है। पूछताछ का मुख्य फोकस इस बात पर रहेगा कि इन आरोपियों ने आखिर चंदे के पैसों को कहां-कहां इन्वेस्ट किया है।

ब्रीजा के अलावा दो और गाड़ियां पुलिस के रडार पर

शातिर दिमाग आरोपियों ने खुद को कानून से बचाने के लिए अपने नाम पर संपत्ति न खरीदकर, परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर महंगी गाड़ियां और जमीनें खरीदी हैं। अब पुलिस इस बेनामी निवेश का पूरा कच्चा-चिट्ठा बाहर निकालने के मूड में है। जांच में यह भी सामने आया है कि अविनाश की ब्रेजा के अलावा दो और गाड़ियां पुलिस के रडार पर हैं। दूसरे आरोपी अनुकल्प ने साल 2025 में चंदे की चोरी की रकम से सफेद रंग की एक नई डिजायर गाड़ी खरीदी थी, जिससे वह घूम रहा था।

पुलिस ने धर दबोचा

इतना ही नहीं, अनुकल्प के हौसले इतने बुलंद थे कि उसने हाल ही में एक नई स्कॉर्पियो गाड़ी भी बुक कर दी थी। वह इस नई एसयूवी की डिलीवरी ले पाता, उससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया। अब पुलिस इन सभी लग्जरी गाड़ियों और जमीनों के कागजातों को खंगाल रही है ताकि चंदे की पाई-पाई का हिसाब लिया जा सके।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article