शहर

स्विमिंग पूल बना मौत का सागर! खेलते-खेलते चली गई दो मासूमों की जान

राजकोट की एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में स्विमिंग पूल में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब उनकी मां काम पर गई थी और पिता सो रहे थे। सीसीटीवी में यह हादसा कैद हुआ। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Image

राजकोट में स्विमिंग पूल में डूबे दो बच्चे

Photo : Times Now Digital

गुजरात के राजकोट शहर में दो बच्चों की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के माता-पिता मौके पर पहुंचे। जिसके बाद बच्चों को निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

हादसे के समय काम पर गई थी मां

जानकारी के अनुसार, यह घटना एक रेजिडेंशियल बिल्डिंग में दोपहर के समय हुई। बच्चों के परिजन ने कुछ दिन पहले ही बिल्डिंग में सफाईकर्मी के तौर पर काम शुरू किया था। दोपहर में जब बच्चों की मां काम पर गई हुई थी और पिता घर पर सो रहे थे। तभी दोनों बच्चे खेलते हुए बिल्डिंग के स्विमिंग पूल तक पहुंच गए। जहां बच्ची स्विमिंग पूल में चली गई और डूबने लगी। बहन को बचाने के लिए भाई भी पानी में चला गया। लेकिन दोनों ही बच्चे डूबने लगे, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

CCTV में कैद हुआ मौत का मंजर

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे पूल के पास खेल रहे थे और फिर अचानक पानी में चले जाते हैं। इस दौरान मदद के लिए आसपास कोई मौजूद न होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। जब तक लोगों को इस घटना का पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों बच्चे 7 और 5 साल के थे, जिनमें भाई बड़ा था। पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article