शहर

Rajasthan Mausam 05-Jan-2026: राजस्थान में 'ठंड टॉर्चर', 21 जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट, कड़ाके की सर्दी में कांपा प्रदेश

Rajasthan Ka Mausam (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 05-Jan-2026 जोधपुर, जयपुर, सीकर में जाने आज का मौसम कैसा रहेगा? के मौसम का पूर्वानुमान: राजस्थान में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। यहां मौसम विभाग ने कोल्ड डे और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। यहां फसलों पर पाला पड़ा हुआ है। ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है।

Image

राजस्थान में मौसम का हाल

Rajasthan Ka Mausam 05-Jan-2026: राजस्थान में ठंड के साथ कोहरे का कहर जारी है। मौसम की बदलती चाल का असर राजस्थान के मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया जा रहा है, वहीं कई जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, तो कहीं कोल्ड डे का अलर्ट है। मौसम की बिगड़ी चाल में राजस्थान के लोग कांपते हुए नजर आ रहे हैं। कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। हालांकि दिन के समय धूप तो खिल रही है, लेकिन हवाओं के चलते यहां ठंड से राहत नहीं मिल रही है। इस बीच कई जिलों में बादलों का घेराव भी देखने को मिल रहा है।

राजस्थान में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल

राजस्थान में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। यहां सुबह-शाम में नहीं, बल्कि दिन और रात में भी भीषण ठंड पड़ रही है। सुबह के समय निवासियों का गर्म रजाई और हीटर छोड़कर घर से बाहर निकलने का मन ही नहीं हो रहा है। पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए बुजुर्गों और बच्चों का खास ख्याल रखने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज राजस्थान का मौसम शुष्क बना रहेगा। कई जिलों में कोहरे का 21 जिलों कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है, तो वहीं 3 जिलों में कोल्ड डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में आज घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के विभिन्न शहरों में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आज श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चुरू, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, उदयपुर और अजमेर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। घने कोहरे के बीच ठंड को और बढ़ाने के लिए इन जिलों में हल्की सर्द हवाओं चलेंगी।

तीन जिलों में कोल्ड डे के साथ कोहरे का अलर्ट

IMD की रिपोर्ट के अनुसार, आज राजस्थान के झालावाड़, कोटा, बारां में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिन के समय धूप खिली रहेगी, लेकिन हवाएं चलने से ठंड का अहसास बरकरार रहेगा। आगामी दिनों में भी यहां कड़ाके की ठंड का दौर देखने को मिलेगा। तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा और भीषण ठंड में लोग कांपते हुए नजर आएंगे। आने वाले दिनों में राजस्थान को ठंड के राहत मिलने की संभावना कम है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article