शहर

Chittorgarh: सांवलिया सेठ मंदिर में नोटों की बरसात! 41 करोड़ से अधिक के दान ने बनाया रिकॉर्ड

चित्तौड़गढ़ के सांवलिया सेठ मंदिर में सात चरणों में हुई दान भंडार की गणना में 41.67 करोड़ रुपये का दान मिला। साथ ही सोना, चांदी और ऑनलाइन भेंट भी मिली है। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने दिल खोलकर दान दिया।

Image

सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ा करोड़ों का चढ़ावा

Photo : Times Now Digital

Chittorgarh News: चित्तौड़गढ़ के प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर में इस बार दान भंडार की गिनती पूरी होने के बाद करोड़ों की भेंट सामने आई है, जिसने एक बार फिर श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को दर्शाया है। सात चरणों में पूरी हुई दान भंडार की गिनती में कुल 41 करोड़ 67 लाख 38 हजार 569 रुपये की राशि सामने आई है।

वैशाख की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को खुला दान भंडार

मंदिर के दान भंडार को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी पर खोला गया था। जिसके बाद सात चरणों में दान भंडार की गिनती के बाद दान पात्र व भेंट कक्ष की गणना भी की गई। पहले चरण में 11 करोड़ 11 लाख रुपये मिले। दूसरे चरण में 6 करोड़ 51 लाख 24 हजार, तीसरे में 9 करोड़ 60 लाख 61 हजार 500 और चौथे चरण में 3 करोड़ 78 लाख 77 हजार रुपये की राशि सामने आई।

मनीऑर्डर और ऑनलाइन भी मिला दान

गणना के पांचवें चरण में 1 करोड़ 31 लाख 42 हजार रुपये प्राप्त हुए। वहीं छठे चरण में 54 लाख 6 हजार 600 रुपये और सातवें व अंतिम चरण में 34 लाख 51 हजार 939 रुपये मिले। इसके साथ ही दान पेटी और भेंट कक्ष से 660 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना और 84 किलो 620 ग्राम चांदी भी दान में मिली है। इसके अलावा मनीऑर्डर, ऑनलाइन दान और अन्य भेंट के माध्यम से 8 करोड़ 45 लाख 75 हजार 30 रुपये की राशि भी जमा हुई। इस तरह कुल मिलाकर इस बार रिकॉर्ड 41 करोड़ से अधिक का दान मंदिर को मिला है।

देशभर से मनोकामना मांगने आते हैं लोग

सांवलिया सेठ मंदिर में राजस्थान के सबसे प्रसिद्ध और समृद्ध मंदिरों में से एक है। यहां हर महीने बड़ी तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। देश के अलग-अलग कोनों से लोग यहां आकर अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं, जिनके पूरी हो जाने के बाद वे दिल खोलकर मंदिर में दान करते हैं। यही वजह है कि हर बार दान की राशि नए रिकॉर्ड बनाती नजर आती है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article