शहर

राजस्थान का मौसम (31 March 2026) Rajasthan Weather Today: कहीं बारिश-तो कहीं ओले, राजस्थान में मौसम बना मुसीबत! पढ़ें IMD का अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 31 March 2026: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से लगातार बारिश का मौसम बना हुआ है। सोमवार को कई जिलों में ओले भी गिरे, जिससे फसलों को नुकसान हुआ है। आज भी कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है।

Image

आज राजस्थान में बारिश का अलर्ट (AI Image)

KEY HIGHLIGHTS
  • राजस्थान के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
  • राजस्थान में कल भी जारी रहेगा बारिश का मौसम
  • कूल-कूल मौसम के साथ शुरू होगा अप्रैल

राजस्थान में आज का मौसम (31 March 2026): राजस्थान में बारिश का दौर लगातार जारी है। सोमवार कई जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे। जिसने फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। मौसम का बिगड़ा हुआ मिजाज आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने आज राजस्थान के कई जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश का सिलसिला अप्रैल के पहले सप्ताह भी जारी रहेगा। जिसके कारण राजस्थान में अप्रैल माह की शुरुआत कूल-कूल मौसम के साथ हो सकती है।

राजस्थान में 31 मार्च को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च को राजस्थान के सात जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिनमें सीकर, झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर और करौली शामिल हैं। राजस्थान में एक्टिव वेदर सिस्टम के प्रभाव से यहां बारिश का मौसम बना हुआ है। अप्रैल में भी इसका असर देखने को मिलेगा। 1 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस दौरान पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। 5 अप्रैल तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं संग बारिश होने की संभावना जताई गई है।

ओलों ने फसलों को पहुंचाया नुकसान

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश कोटा में हुई। यहां 20 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा अलवर के कोटकासिम में 5 मिमी, टपूकड़ा में 3 मिमी और भीलवाड़ा, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू समेत कई अन्य जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी हुई। वहीं नागौर और डीडवाना-कुचामन जिले में देर रात को बारिश के साथ ओले भी गिरे। आंधी-बारिश के कारण कई जिलों के तापमान में गिरावट आई है और गर्मी में भी कमी महसूस हो रही है। सोमवार को जयपुर, सीकर, चूरू, फतेहपुर, कोटा समेत कई शहरों में दिन का तापमान 2-6 डिग्री तक गिर गया। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37 डिग्री कोटा और चित्तौड़गढ़ में दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article