शहर

राजस्थान का मौसम (30 March 2026) Rajasthan Weather Today: अगले 48 घंटे भारी! राजस्थान में आंधी-बारिश को लेकर इन जिलों में अलर्ट जारी

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 30 March 2026: मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के 25 जिलों में आंधी-बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका है।

Image

राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट

Photo : Times Now Digital

राजस्थान में आज का मौसम (30 March 2026): राजस्थान में फिलहाल झमाझम बारिश का मौसम देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से यहां मौसम में उलटफेर जारी है। IMD ने आज 4 जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, वहीं 21 जिलों में आंधी-बारिश येलो अलर्ट है। राजस्थान में रविवार को इस वेदर सिस्टम का प्रभाव कमजोर रहा। जिसके कारण बीकानेर संभाग में मौसम शुष्क देखने को मिला। हालांकि कुछ जिलों में बादलों की आवाजाही भी हुई। पिछले 24 घंटे में राज्य में सबसे गर्म जिले कोटा और चित्तौड़गढ़ रहे, यहां का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान के किन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ और स्थानीय परिसंचरण का संयुक्त प्रभाव बना हुआ है। जिसके असर से आज राज्य में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तेज झोंकेदार हवा 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अलर्ट है। ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में सीकर, अलवर, भरतपुर और झुंझुनूं शामिल हैं। वहीं जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर,अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, जयपुर, करौली, दौसा, धौलपुर, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ में येलो अलर्ट है।

राजस्थान में अभी जारी रहेगा बारिश का दौर

राजस्थान में 31 मार्च को भी आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। जिसके बाद 1 अप्रैल को इस वेदर सिस्टम का प्रभाव खत्म हो जाएगा। जिसके बाद फिर से राज्य में शुष्क मौसम बने रहने के आसार हैं। 31 मार्च को जैसलमेर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा और डूंगरपुर को छोड़कर शेष सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 1 अप्रैल को जयपुर, भरतपुर, कोटा और अजमेर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ बना रह सकता है। 2 अप्रैल को भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिसके बाद 3 और 4 अप्रैल को फिर से आंधी-बारिश का दौर देखने को मिल सकता है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article