शहर

राजस्थान का मौसम (1 April 2026) Rajasthan Weather Today: राजस्थान में मार्च में हुई रिकॉर्ड बारिश, अप्रैल में भी नहीं थमेगा बरसात का सिलसिला; पढ़ें IMD का अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 1 April 2026: राजस्थान में मार्च माह में इस बार सामान्य से अधिक बरसात हुई। अप्रैल माह की शुरुआत भी बारिश के साथ ही होने वाली है। एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अप्रैल के पहले सप्ताह बारिश होने का पूर्वानुमान है।

Image

राजस्थान में बारिश के साथ शुरू होगा अप्रैल माह (AI Image)

राजस्थान में आज का मौसम (1 April 2026): राजस्थान में मार्च के आखिरी सप्ताह में झमाझम बारिश हुई। साथ ही कहीं-कहीं आंधी और ओले भी देखने को मिले। बारिश ने एक ओर गर्मी से राहत दिलाई, वहीं किसान के लिए यह मुसीबत साबित हुई। बारिश और ओलों के कारण राज्य में जीरा, सरसों और ईसबगोली की फसलें बुरी तरह प्रभावित हुईं। मार्च माह में लगातार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने से इस बार सामान्य से अधिक बारिश हुई। इस सीजन में 1 से 30 मार्च के दौरान औसत से 30 फीसदी अधिक पानी बरसा। अप्रैल के पहले सप्ताह भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, 2 अप्रैल से एक नया वेदर सिस्टम एक्टिव होने से बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है।

राजस्थान में 1 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में आज सुबह से ही जयपुर समेत कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं, साथ ही तेज हवाएं भी चल रही हैं। मौसम विभाग ने आज भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई है। पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मंगलवार को बीकानेर, चूरू, सीकर, जयपुर, अलवर, भरतपुर, दौसा, टोंक समेत 10 से अधिक जिलों में बारिश हुई।

कल से राजस्थान में बारिश का नया दौर शुरू

मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार कल से नया वेदर सिस्टम होने वाला है। जिसके प्रभाव से अप्रैल के पहले सप्ताह बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना है। 2 अप्रैल को जैसलमेर, जोधपुर और बाड़मेर में बारिश का अनुमान है। 3 अप्रैल को जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, जालोर, पाली, अजमेर, नागौर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, बारां और झालावाड़ में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद 4 अप्रैल को 20 से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में मार्च में सामान्य से अधिक हुई बारिश

राजस्थान में मार्च के शुरुआती 10 दिनों में तेज गर्मी ने परेशान किया। जिसके बाद एक के बाद एक लगातार पश्चिमी विक्षोभ आने से आंधी-बारिश और ओले गिरे। जिसके कारण गर्मी से बड़ी राहत मिली और तापमान में भी गिरावट आई। हालांकि बाड़मेर, बीकानरे, जैसलमेर समेत पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में दिन का तापमान 37 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। मार्च माह में राजस्थान में सबसे गर्म जिला बाड़मेर रहा, यहां का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article