शहर

Rajasthan Weather: ओलों संग बारिश से बदला राजस्थान का मौसम, आज 13 जिलों में IMD का अलर्ट

राजस्थान का मौसम (राजस्थान में आज का मौसम कैसा रहेगा) 01 Feb 2026: राजस्थान में बैक-टू-बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिल रहा है। शनिवार को राज्य में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया। आज 13 जिलों में बारिश और ओले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

Image

राजस्थान में आज का मौसम

Photo : Times Now Digital

राजस्थान में आज का मौसम (01 Feb 2026): राजस्थान में एक बार फिर कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का दौर शुरू हो गया है। शनिवार को कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। वहीं अजमेर समेत कुछ स्थानों पर बरसात के साथ ओले भी देखने को मिले। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से शनिवार को मौसम में बदलाव हुआ। 2 फरवरी को एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने की संभावना है। जिसके प्रभाव से राजस्थान में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।

राजस्थान के किन जिलों आज बारिश होगी?

IMD के अनुसार, राजस्थान में आज 13 जिलों में आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान सवाई माधोपुर, धौलपुर, करौली, भरतपुर और अलवर में ऑरेंज अलर्ट है। वहीं जयपुर, सीकर, टोंक, बूंदी, झुंझुनूं, बारां, कोटा और झालावाड़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 फरवरी को भी राज्य में बारिश होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश के आसार हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान में मौसम शुष्क बना रह सकता है।

राजस्थान में कब तक होगी बारिश

मौसम विभाग राजस्थान में 2 फरवरी को 19 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जिनमें जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, अलवर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधौपुर, अजमेर, टोंक, बूंदी, भीलवाड़ा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ शामिल हैं। इन जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं 3 और 4 फरवरी को कई जिलों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में बढ़ा रात का पारा

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, अजमेर, कोटा, बारां समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहे। इस दौरान जयपुर और अजमेर में बारिश भी दर्ज की गई। जयपुर के ग्रामीण इलाकों में देर रात को भी कुछ हिस्सों में बरसात हुई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य में शनिवार को बादल छाए रहे। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी भी दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार सीकर, भीलवाड़ा, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, कोटा समेत कई जिलों में तापमान बढ़कर 10 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। साथ ही सर्द हवाओं का प्रभाव कम होने से गलन भरी सर्दी से भी कई हिस्सों में हल्की राहत मिली।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article