शहर

प्यार में मिले धोखे के बाद जेल में फिर परवान चढ़ा किसी और से प्रेम, शादी के बंधन में बंधे दो हत्यारे, पूरे देश में हो रही चर्चा

Priya Seth and Hanuman Chaudhary Marriage: प्रिया और हनुमान के परिवार के लोगों ने गुपचुप तरह से इस पूरी शादी कार्यक्रम को किया। शुरुआत में परिवार के सदस्य ने बताया कि जयपुर में शादी हो रही है। लेकिन शादी अलवर के एक होटल में हुई। इस दौरान केवल कुछ चुनिंदा लोगों को शादी में बुलाया गया। जिन लोगों को शादी में निमंत्रण दिया गया। उनको ना तो फोटो खींचने की अनुमति थी। ना ही किसी से बात करने की अनुमति दी गई।

Image

अलवर: शादी के बंधन में बंधे दो हत्यारे (प्रतीकात्मक फोटो)

Alwar Jail Love Story: एक ऐसी शादी हुई है, जिसमें दो हत्यारे शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों को प्यार में मिले धोखे के बाद फिर जेल में प्यार हुआ है। दुल्हन प्रिया सेठ ने साल 2018 में दुष्यंत शर्मा की हत्या की थी और जो अब नए दूल्हे बने हैं, हनुमान उन्होंने साल 2017 में अपनी प्रेमिका संतोष के साथ मिलकर उसके पति और चार बच्चों को मौत के घाट उतारा था।

हिंदू रीति रिवाज से अलवर के होटल में हुई शादी

राजस्थान के अलवर में बसंत पंचमी के मौके पर एक ऐसी अनोखी शादी हुई। जिसकी चर्चा अब पूरे देश हो रही है। जयपुर की ओपन जेल में सजा काट रही पाली की प्रिया सेठ और अलवर के बड़ौदामेव के हनुमान चौधरी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों हत्या के मामले में जेल में सजा काट रहे हैं। इस दौरान जयपुर की ओपन जेल में दोनों की मुलाकात हुई और मुलाकात प्यार में बदली इस दौरान करीब 6 महीने तक दोनों के बीच बातचीत व मिलने का सिलसिला चलता रहा। दोनों ने न्यायालय में 15 दिन के पैरोल की अर्जी लगाई। न्यायालय से पैरोल मिलने के बाद हिंदू रीति रिवाज से दोनों के परिवार की सहमति से अलवर के एक होटल में दोनों की शादी संपन्न हुई।

प्रिया और हनुमान की हुई शादी

प्रिया और हनुमान की हुई शादी

शादी में नहीं थी फोटो खींचने की अनुमति

प्रिया और हनुमान के परिवार के लोगों ने गुपचुप तरह से इस पूरी शादी कार्यक्रम को किया। शुरुआत में परिवार के सदस्य ने बताया कि जयपुर में शादी हो रही है। लेकिन शादी अलवर के एक होटल में हुई। इस दौरान केवल कुछ चुनिंदा लोगों को शादी में बुलाया गया। जिन लोगों को शादी में निमंत्रण दिया गया। उनको ना तो फोटो खींचने की अनुमति थी। ना ही किसी से बात करने की अनुमति दी गई। शादी के बाद दुल्हन भी घर नहीं पहुंची। ऐसे में यह पूरी शादी चर्चा का विषय बनी रही।

हनुमान के बड़ौदा मेव स्थित घर में शादी का माहौल बना हुआ है और महिलाएं सभी घर में गीत गाती नजर आई। दूल्हे हनुमान की मां ने बताया कि घर में खुशी का माहौल है और अब हनुमान नई जिंदगी शुरू कर रहा है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article