रायपुर

रायपुर में चाय बनाने वाले ने किया खेल, मुनाफे का झांसा देकर 100 करोड़ की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में चाय बनाने वाले एक व्यक्ति ने 400 लोगों को शेयर ट्रेडिंग से मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 100 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

Image

रायपुर में चाय बनाने वाले ने किया खेल, मुनाफे का झांसा देकर 100 करोड़ की ठगी

Photo : iStock

Raipur News: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में एक चाय बेचने वाले ने करोड़ों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर करीब 400 लोगों से 100 करोड़ रुपये की ठगी की है। अधिकारी ने बताया कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित ने पुलिस को इसकी जानकारी दी और आरोपी के खिलाफ ठगी का शिकायत दर्ज करवाया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर ठगे करोड़ों रुपये

पुलिस ने आरोपी चाय वाले की पहचान भुवनेश्वर साहू के रूप में की है। बताया जा रहा है कि ठग ने खुद को शेयर बाजार का बड़ा खिलाड़ी बताते हुए सैकड़ों लोगों को भरोसा दिलाया कि वह उसके जरिए शेयर ट्रेडिंग करके दोगुना मुनाफा कमा सकते हैं। ठग ने शुरुआत में लोगों को छोटे-छोटे मुनाफे दिलवाए ताकि वह लोगों का विश्वास प्राप्त कर सके। एक बार जब लोगों ने उस पर भरोसा किया तो धीरे-धीरे उनसे लाखों रुपये का निवेश करवाया और झांसा देकर 100 करोड़ की लूट को अंजाम दिया।

ठगी का अहसास होने पर मामला दर्ज

एक व्यक्ति ने भरोसा करते भुवनेश्वर के बताए बैंक खाते में 7 लाख रुपये जमा करवाए थे। उसके बाद मुनाफे के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए जब पीड़ित ने भुवनेश्वर को फोन किया तो उसका फोन बंद आया। कई बार फोन करने पर भी फोन बंद ही रहा। इसके बाद उसे ठगी का अहसास हुआ। तब जाकर पीड़ित ने पुलिस में मामले की शिकायत की। पुलिस ने भुवनेश्वर साहू की लोकेशन ट्रैक की और उसे गिरफ्तार किया।

Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article