लखनऊ

Ballia Crime News: बलिया में पांच साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म, तीन नाबालिग बच्चों पर मामला दर्ज

Ballia Crime News: यूपी के बलिया में पांच साल की बच्ची के साथ 6, 13 और 16 साल के नाबालिग बच्चों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मां की शिकायत पर पुलिस ने तीनों बच्चों को हिरासत में लिया है।

Image

बलिया में पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म

Ballia Crime News: उत्तर प्रदेश के बलिया से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ तीन नाबालिग बच्चों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। घटना के बारे में पता लगते ही बच्ची की मां ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मां की शिकायत पर पुलिस ने बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के मामले में छह साल के एक बच्चे समेत तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

पांच साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म

बच्ची की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में शिकायतकर्ता के मकान में रह रहे दो किरायेदारों के तीन लड़कों ने बुधवार की शाम बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने बताया कि तीनों आरोपियों की उम्र 6 वर्ष, 13 वर्ष और 16 वर्ष है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र बहादुर सिंह ने शनिवार को बताया कि बच्ची की मां की तहरीर पर शुक्रवार रात तीनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और इनके विरुद्ध आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article