Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बीते तीन सालों में कितने अपराध दर्ज हुए हैं, इसका आंकड़ा सामने आया है। बीते तीन सालों में राज्य में 9,295 मामले दर्ज हुए हैं, इनमें हत्या, लूट और बलात्कार में दर्ज हुए मामले शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने विधानसभा में गुरुवार को इन आंकड़ों के संबंध में जानकारी दी। शर्मा ने कांग्रेस के विधायक द्वारिकाधीश यादव के सवाल के लिखित जवाब में बताया कि राज्य में 2021 से 2023 के दौरान हत्या, लूट और बलात्कर के 9,295 मामले दर्ज किए।
तीनों साल के आंकड़े
विजय शर्मा ने बताया कि इस अवधि में राज्य में हत्या के 2,967, लूट के 1,425 तथा बलात्कार के 4,903 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि राज्य में 2021 में हत्या के 1,007, 2022 में 1,013 और 2023 में 947 मामले दर्ज किए गए। वहीं 2021 में लूट के 553, 2022 में 495 तथा 2023 में 377 मामले दर्ज किए गए। शर्मा ने बताया कि राज्य में 2021 में बलात्कार के 1,093, 2022 में 1,246 तथा 2023 में 2,564 मामले दर्ज किए गए। उन्होंने बताया कि इन मामलों में से 627 मामलों के आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं।
Read the Raipur Latest News in Hindi, Raipur Local News in Hindi, Raipur Breaking News and Updates, Raipur News Headlines, Raipur Hindi News Paper & रायपुर (न्यूज़) समाचार @ Times Now Navbharat
