शहर

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के कई जिलों में होगी बारिश, बुझेगी जंगलों की आग

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य में बारिश होने की संभावना है और बारिश होने से जंगलों की आग पर काबू पाया जा सकेगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Uttarakhand Weather News: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत होते ही राज्य का मौसम भी बदलने वाला है। राज्य में मौसम बदलने से वनाग्नि से भी राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि चार धाम यात्रा की शुरुआत होते ही मौसम में ये बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। वहीं, चार धाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए हिदायत जारी की गई है।

उत्तराखंड में वनाग्नि से मिलेगी राहत

बता दें कि उत्तराखंड में मौसम बदलने से जंगल में लगी आग से राहत मिलेगी। उत्तराखंड के जंगलों में पिछले कई दिनों से आग लगी हुई है, जिसे बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टर का भी प्रयोग किया जा रहा। ऐसे में बारिश होने से आग पर काबू पाया जा सकेगा।

उत्तराखंड में कब होगी बारिश?

मौसम विभाग ने बताया कि उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के चलते कई जिलों में 10, 11 और 12 मई को मौसम बदलेगा। मौसम बदलने से बारिश होगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। बता दें कि मौसम में बदलाव की वजह से चार धाम यात्रियों को गाइडलाइन जारी की गई है। कहा गया है कि गाइडलाइन को ध्यान में रखकर ही चार धाम की यात्रा करें।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article