शहर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अब आपके स्टेशन पर टाइम से नहीं पहुंचेगी ट्रेन, इन गाड़ियों का बदला समय

रेलवे ने दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में अलग-अलग मार्गों के लिए संशोधित ट्रेन समय की घोषणा की है। कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जिससे ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव होगा। ट्रेन की टाइमिंग 11 जून से प्रभावी होंगे। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो ट्रेन के बदल गए समय पर पर ध्यान दें-

Image

रेलवे ने इन गाड़ियों का बदला समय

Photo : iStock

Indian Railways: दक्षिण पूर्व रेलवे ने बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए हाल ही में घोषणा की है। घोषणा में आम जनता को सूचित किया गया है कि रेलवे की कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। जिससे ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव होगा। ट्रेन की टाइमिंग 11 जून से प्रभावी होंगे। साथ ही यात्रियों को सलाह दी गई है कि वो ट्रेन के बदल गए समय पर पर ध्यान दें। जिससे रेलवे उन्हें सुविधाजनक यात्रा मिल सके। आइए जानते हैं किन ट्रेनों के टाइमिंग में क्या बदलाव किए गए हैं-

ट्रेन की नई टाइमिंग का रखें ध्यान

दक्षिण पूर्व रेलवे ने के इन ट्रेनों के समय में जरूरी बदलाब किए गए हैं। जो यात्रियों की सुविधाओं और जरूरतों को ध्यान में रखकर किया है। इसके अलावा कुछ ट्रेन की टाइमिंग में बहुत अधिक बदलाव नहीं हुआ है। रेलवे ने यात्रियों से नई टाइमिंग को ध्यान में रखकर यात्रा प्लान करने के सुझाव दिए हैं। आइए चेक करें ट्रेन की नई टाइमिंग।

इन ट्रेनों की बदली गई हैं टाइमिंग
ट्रेन नंबरट्रेन का नाम पहले का समयबदला हुआ समय
22606तिरुनेलवेली-पुरुलिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात 10.50 बजे रात 11 बजे
22838 एर्नाकुलम-हटिया धरती आबा एक्सप्रेसदोपहर 2.35 बजे 3.20 बजे
22851 संतरागाछी-मंगलुरु सेंट्रल विवेक सुपरफास्टदोपहर 2.55 2.40 बजे
12665 हावड़ा-कन्याकुमारी सुपरफास्ट एक्सप्रेस शाम 4.15 बजे 4.10 बजे
12867 हावड़ा-पुडुचेरी सुपरफास्ट एक्सप्रेसरात 11.25 बजे 11.20 बजे
12841 शालीमार-एमजीआर चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस 3.25 बजे3.20 बजे
22603खड़गपुर - विल्लुपुरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस 2.10 बजे2.05 बजे
22826 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस रात 11.55 बजे 12.05 बजे
22842 तांबरम - संतरागाछी अंत्योदय एक्सप्रेससुबह 10.25 बजेसुबह 10.35 बजे
22808 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल - संतरागाछी एसी एक्सप्रेस सुबह 10.25 बजे सुबह 10.35 बजे
ये भी जानें- शर्मनाक: जान जोखिम में डालकर चलते टैंकर पर चढ़कर पानी लेने को मजबूर दिल्ली

मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल और ठाणे ब्लॉक

मध्य रेलवे ने इसी बीच, 30 मई की मध्यरात्रि से 63 घंटे के मेगा ब्लॉक की घोषणा की है, जिससे लोकल ट्रेन के साथ-साथ लंबी दूरी की ट्रेनें भी प्रभावित होंगी। मुंबई के दो सबसे व्यस्त स्टेशनों में शामिल छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसएमटी) और ठाणे पर प्लेटफॉर्म विस्तार और चौड़ीकरण कार्यों के लिए यह ब्लॉक आवश्यक किया गया है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article