शहर

CM Pushkar Singh Dhami बोले, ऊर्जा संसाधनों की बचत सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के ऊर्जा और ईंधन बचत अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय हित में संसाधनों की बचत हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले सामूहिक उत्तरदायित्व से बचेगा ईंधन

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dham) ने ईंधन की बचत के लिए पीएम के आह्वान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील सिर्फ आर्थिक बचत के लिए नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्रा को टालना, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना, पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना, ऊर्जा की बचत करना, एक साल के लिए स्वर्ण आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक उर्वरक की बजाय प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना और खाद्य तेल का संयमित उपयोग करना जैसे छोटे-छोटे संकल्प लें, तो देश की अर्थव्यवस्था में ये हमारा महत्वपूर्ण योगदान रहेगा।

यही नहीं, मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि के नागरिक हमेशा राष्ट्र हित में अग्रणी रहे हैं। वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान दे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की जनता पीएम मोदी के आह्वान को जन आंदोलन का रूप देगी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और सभी नागरिकों की सहभागिता से ये संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी रविवार 10 मई को ही देश से विदेशी मुद्रा बचत की बात कही थी। पीएम मोदी ने कहा था, अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच से पूरी दुनिया प्रभावित है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 फीसद तेल आयात करता है। अभी भारत को दोगुनी कीमत पर तेल आयात करना पड़ रहा है। इससे भारत का बजट बिगड़ रहा है। पीएम मोदी ने जिस खतरे की ओर इशारा किया, वह इसी वैश्विक अस्थिरता के कारण है। तेल 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 100 डॉलर के करीब पहुंच गया है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article