शहर

Chandigarh News: 18 अक्टूबर को होगा पंजाब राज्य स्तरीय नामदेव सम्मेलन

Chandigarh News: चंडीगढ़ के नामदेव भवन में आगामी 18 अक्टूबर को पंजाब राज्य स्तरीय नामदेव सम्मेलन का आयोजन होगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे।

Image

बैठक में उपस्थित नामदेव समाज के प्रतिनिधिगण

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-21 स्थित नामदेव भवन में आगामी 18 अक्टूबर को पंजाब राज्य स्तरीय नामदेव सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। टांक क्षत्रिय सभा, संत नामदेव सभा और ऑल इंडिया क्षत्रिय प्रतिनिधि सभा के संयुक्त आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। सम्मेलन में नामदेव समाज से जुड़ी सामाजिक, आर्थिक और विकास संबंधी मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

सम्मेलन में उठेंगी समाज की प्रमुख मांगें

सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को नामदेव सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश गारचा और सतबीर वर्मा ने की। इसमें सम्मेलन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और समाज की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की गई। मुख्य वक्ताओं और समाज के प्रतिनिधियों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए कई सुझाव भी दिए।

नामदेव सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा ने बताया कि सम्मेलन में पंजाब में सिलाई-कढ़ाई बोर्ड के गठन की मांग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष रखी जाएगी। इसके अलावा किसी बड़े संस्थान का नाम संत नामदेव महाराज के नाम पर रखने और पंजाब में नामदेव सभा से जुड़े संस्थानों के जीर्णोद्धार एवं विकास की मांग भी प्रमुखता से उठाई जाएगी।

सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों पर चर्चा

सतबीर वर्मा ने कहा कि यह सम्मेलन नामदेव समाज के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अधिकारों को लेकर एकजुटता का संदेश देगा। उन्होंने कहा कि पंजाब के अलग-अलग क्षेत्रों से समाज के बड़ी संख्या में लोग सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचेंगे। आयोजन के जरिए समाज से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक रूप से चर्चा करने और उन्हें संबंधित स्तर पर उठाने का प्रयास किया जाएगा।

बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की अपील

नामदेव सभा ने समाज के लोगों से सम्मेलन में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है। सभा के पदाधिकारियों के मुताबिक, सम्मेलन सामाजिक एकजुटता को मजबूत करने के साथ समाज की विभिन्न मांगों को व्यापक मंच पर रखने का अवसर देगा।

बैठक में सभा के उपाध्यक्ष सुरेश रोहिल्ला, नरेश बंजारा, शरणजीत सिंह, जोगा सिंह, जरनैल सिंह, हरविंदर सिंह, सरदार जगतार सिंह, मलकीत सिंह, नरेंद्र पाल, बलविंदर सिंह, जगदेव सिंह, बेअंत सिंह, मेजर सिंह, रविन्द्र पूर्वा, मांगीलाल और जसविंदर समेत कई प्रतिनिधि मौजूद रहे। सम्मेलन को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने का काम जारी है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article