शहर

राज्यसभा सांसद संदीप पाठक पर FIR को लेकर पंजाब में सियासत गरमाई, BJP ने कहा- राज्यपाल से मिलकर करेंगे शिकायत

पंजाब की राजनीति में उस वक्त हलचल तेज हो गई जब बीजेपी में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब पुलिस ने दो गैर-जमानती FIR दर्ज कर लीं। इस कार्रवाई को लेकर विपक्षी दलों ने पंजाब सरकार पर राजनीतिक बदले की भावना से काम करने और विधानसभा विवाद से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया है।

Image

संदीप पाठक पर FIR के बाद पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बयान

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Punjab News: पंजाब से राज्यसभा सांसद और हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए संदीप पाठक की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है जानकारी के मुताबिक पंजाब पुलिस ने उनके खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज की है। ये FIR गैर जमानती धाराओं में दर्ज की गई हैं। इसके बाद चर्चा यह भी थी कि पंजाब पुलिस उन्हें कभी भी गिरफ्तार कर सकती है और पंजाब पुलिस की टीम दिल्ली पहुंच चुकी है लेकिन अभी तक पंजाब पुलिस या पंजाब सरकार की तरफ से इस मामले को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन इस पूरे मुद्दे पर पंजाब की सियासत एक बार फिर से चरम पर पहुंच गई है।

पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा ये

बीजेपी ने इस मुद्दे को लेकर पंजाब के राज्यपाल से मिलने का भी फैसला किया है। पंजाब BJP अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि "जो लोग शीशे के घरों में रहते हैं, उन्हें दूसरों पर पत्थर नहीं फेंकने चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि ऐसे काम उन लोगों को शोभा नहीं देते जिन लोगों ने शीशमहल बनाए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि CM भगवंत मान केवल एक "कठपुतली" हैं, और सब कुछ दिल्ली में बैठे लोगों के इशारे पर हो रहा है।

संदीप पाठक के खिलाफ FIR "खोखली धमकी" से ज्यादा कुछ नहीं

उन्होंने संदीप पाठक के खिलाफ FIR को "खोखली धमकी" से ज्यादा कुछ नहीं बताया। उन्होंने घोषणा की, "हम रविवार को राज्यपाल से मिलेंगे और संदीप पाठक के खिलाफ जो FIR दर्ज की गई है इसके बारे में भी उन्हें बताएंगे।" सुनील जाखड़ ने आगे कहा कि, "हमने आज ही राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था लेकिन आज समय नहीं मिल पाया।" शिरोमणि अकाली दल के नेता अर्शदीप सिंह कलेर ने दावा किया है कि संदीप पाठक के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों में दो FIR दर्ज की गई हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News in Hindi) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 20... और देखें

End of Article