Punjab News: पश्चिम बंगाल के चुनावी नतीजे के बाद अब पंजाब में लगातार सियासी सरगर्मियां तेज होती जा रही है जहां आम आदमी पार्टी अपनी एकजुटता दिखा रही है और दावा कर रही है कि पंजाब ही बीजेपी को हराएगा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पांच राज्यों में आए नतीजे के बाद कहा कि बंगाल में बीजेपी ने जो कुछ किया हो लेकिन पंजाब में ऐसा करने की बीजेपी ना सोचे। हम पंजाब के लोग हैं और और हम पंजाबी हैं जहां एक बार अड़ गए वहीं खड़े हो जाते हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब को जीतना बीजेपी के लिए शेखचिल्ली के सपने जैसा है, यह पंजाब किसानों और योद्धाओं की धरती है, पंजाब के लोग ऐसे झांसे में नहीं आते हैं।
लेकिन इन चुनावी नतीजों के बाद बीजेपी जोश में नजर आ रही है पंजाब भाजपा नेताओं का दावा है कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में पहली बार पार्टी की सरकार बनी है इसी तरह पंजाब में भी कमल खिलेगा और पहली बार बीजेपी की सरकार बनेगी। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि पंजाब का नाम बंगाल के साथ आता है क्योंकि बंगाल के हालत को देखे तो अमन कानून की स्थिति खराब है और वैसे ही हालात पंजाब में भी देखने को मिलते है जाखड़ ने कहा कि अगर बंगाल में भाजपा आ सकती है तो वही लगाव पीएम मोदी और अमित शाह का पंजाब के साथ है भाजपा कार्यकर्ता तैयार हैं वर्करों से कहूंगा कि तैयारी कर लें क्योंकि लोगों ने मत देना है और भाजपा ही गुंडाराज से निजात दिलवा सकती है।
आम आदमी पार्टी और बीजेपी से अलग पंजाब में कांग्रेस का अलग ही दावा है कांग्रेस इस वक्त पंजाब में प्रमुख विपक्षी दल है और उसने कहा है पश्चिम बंगाल और पंजाब दोनों अलग है यहां के नतीजे बंगाल की तरह नहीं बल्कि केरलम की तरह आएंगे जैसे केरलम में कांग्रेस सत्ता में लौटी है ऐसे ही पंजाब में भी सरकार बनेगी। हम केरल में जीते हैं लेकिन कोई यह नहीं कह रहा कि केरल का असर पंजाब पर होगा। हमारे पड़ोस में हिमाचल प्रदेश है वहां पर हम चुनाव जीते हैं लेकिन उसका असर पंजाब पर होगा या नहीं इस पर कोई बात नहीं कर रहा है। बंगाल में मुख्य विपक्षी दल भाजपा थी लेकिन पंजाब में मुख्य विपक्षी दल कभी भी बीजेपी नहीं रही है एक भी लोकसभा सांसद इस वक्त पंजाब से बीजेपी का नहीं है। वहां 15 साल की एंटी इंक्बेंसी ममता बनर्जी की थी वहां पर SIR का बोलबाला था वहां पर ढाई लाख अर्धसैनिक बल लगाए गए थे।
लेकिन पंजाब में SIR से लोग अवेयर हैं हम लड़ेंगे और मरेंगे लेकिन पंजाब के लोगों को आप दबा नहीं सकते हैं लेकिन पंजाब के साथ अगर कोई जबरदस्ती करेगा तो उसका हाथ काट देंगे पंजाब के लोगों को प्यार से मनाया जा सकता है। पंजाब के अंदर बीजेपी ने जो जख्म दिए हैं साढ़े 7 सौ किसान हमारे मारे गए कांग्रेस और गैंगवार पंजाब में बढ़ा है बंगाल में तो आप अमन और शांति की बात करते हैं। लेकिन पंजाब में आप ऐसी बात नहीं कर रहे हैं क्यों साबरमती जेल में अपने गैंगस्टर बंद कर रखें हैं पंजाब को जो जख्म दिया उसका बदला पंजाब के लोग लेंगे इसलिए पंजाब ने एक भी लोकसभा सांसद पंजाब से नहीं बीजेपी को दिया है।
