शहर

बुजुर्गों को लेकर तीर्थ स्थानों के लिए रवाना हुईं 15 बसें, केजरीवाल बोले- पंजाब में अबतक 4 लाख बुजुर्ग कर चुके हैं तीर्थयात्रा

पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का विस्तार कर बुधवार को बुजुर्गों को सालासर बालाजी-श्री खाटू श्याम, हरिद्वार- ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन लेकर रवाना 15 बसें रवाना हुई।

Image

मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने होशियारपुर में सभी बसों को दिखाई हरी झंडी (फोटो साभार: @BhagwantMann)

Photo : Twitter

पंजाब की मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का विस्तार कर बुधवार को बुजुर्गों को सालासर बालाजी-श्री खाटू श्याम, हरिद्वार- ऋषिकेश और मथुरा-वृंदावन लेकर रवाना 15 बसें रवाना हुई। इस बसों को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर में हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने बसों में जाकर सुविधाओं का जायजा भी लिया और बुजुर्गों से बात भी की।

तीर्थयात्री योजना

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि तीर्थयात्रा योजना के तहत भगवंत मान सरकार ने अब तक 4 लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों को यात्रा करा चुकी है। योजना के तहत 50 साल से अधिक उम्र के एक परिवार से 2 सदस्य यात्रा कर सकेंगे। सरकार सभी तीर्थ यात्रियों को ले जाने के लिए एसी स्लीपर बस, ठहरने और भोजन की व्यवस्था मुफ्त कर रही है।

तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही बसों को हरी झंडी दिखाने से पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लोगों के लिए यह जिंदगी का बहुत बड़ा मौका है कि वे तीर्थ यात्रा करने जा रहे हैं। हम अभी बस के अंदर भी गए थे, बस बहुत शानदार, आरामदायक और एयर-कंडीशंड है। लोगों को कोई खर्चा करने की जरूरत नहीं है, आने-जाने, रहने और खाने-पीने का सारा खर्चा भगवंत मान सरकार उठाएगी। भक्तों के लिए बहुत अच्छे होटलों का इंतजाम किया गया है। वहां उतरने पर भी अच्छी बसों का इंतजाम है, इसलिए चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

CM मान ने तीर्थयात्रियों को दी बधाई

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आज इस पवित्र दिन के मौके पर होशियारपुर, पठानकोट, मुकेरियां और आसपास के इलाके से जितने भी लोग आए हैं, जो खाटू श्याम, सालासर, वृंदावन, मथुरा, ऋषिकेश या जहां भी दर्शन करने जा रहे हैं, मैं उन सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। इससे पहले भी दरबार साहिब, राम तीर्थ, अमृतसर साहिब, वाघा बॉर्डर और फतेहगढ़ साहिब जैसे धार्मिक स्थलों के लिए तीर्थ यात्रा की बसें चल रही हैं। अलग-अलग धर्मों के सभी धार्मिक स्थान मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश देते हैं।

भगवंत मान ने कहा कि आज होशियारपुर से वृंदावन, सालासर, खाटू श्याम, ऋषिकेश और मथुरा के लिए 15 बसें जा रही हैं। हम तीर्थयात्रियों से मिलकर आए हैं, बस में बैठे भक्त बहुत खुश हैं और अभी से भजन गा रहे हैं। उन्होंने कामना की कि लोगों की यात्रा मंगलमय हो, वे खुशी-खुशी हंसते-गाते जाएं और पंजाब की बेहतरी व तरक्की की अरदास करके वापस आएं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दर्शन करने जाएं और पंजाब की बेहतरी, तरक्की और तंदुरुस्ती की अरदास, दुआ और आरती करके आएं।

खाने-पीने की भी व्यवस्था

सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि सभी तीर्थयात्रियों के सफर के लिए एसी स्लीपर बसों का इंतजाम किया गया है और उनके ठहरने के लिए पर्याप्त वॉशरूम सुविधाओं वाले वातानुकूलित कमरों की व्यवस्था की जाएगी। पूरी यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को मुफ्त भोजन और उचित देखभाल प्रदान की जाएगी। हर तीर्थयात्री का मेडिकल बीमा सुनिश्चित किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें अच्छे सूचीबद्ध अस्पतालों में मुफ्त चिकित्सा सुविधा मिल सके। तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रत्येक बस में एक अटेंडेंट मौजूद रहेगा और दर्शन प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए हर गंतव्य पर एक विशेष टीम तैनात की गई है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article