ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर ने CM भगवंत मान से की मुलाकात, द्विपक्षीय व्यापारिक संबंध मजबूत करने को मिलाया हाथ
- Edited by: Pushpendra Kumar
- Updated Jan 17, 2026, 11:58 AM IST
पंजाब हमेशा ब्रिटिश कोलंबिया में बसे पंजाबियों के दिलों में बसता है और हमारे लोगों के बीच यह रिश्ता और मजबूत होना चाहिए।” निकट संबंधों की इच्छा व्यक्त करते हुए प्रीमियर ने कहा, “हम पंजाब के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने के इच्छुक हैं और कौशल विकास, ऊर्जा तथा अन्य क्षेत्रों में आपसी आदान-प्रदान के अवसरों की तलाश करेंगे।”
ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर ने CM भगवंत मान से की मुलाकात
चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शनिवार को कनाडा, विशेष रूप से ब्रिटिश कोलंबिया के साथ व्यापारिक संबंधों को और मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि आपसी सहयोग का विस्तार हो सके और दोनों क्षेत्रों के व्यवसायों व लोगों को अधिकतम लाभ मिल सके। ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर डेविड एबी से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, “कनाडा हमेशा भारत और पंजाब के लिए एक मजबूत साझेदार रहा है और हम इस रिश्ते की दिल से सराहना करते हैं। हम कनाडा और पंजाब के बीच मजबूत व्यापारिक और निवेश संबंधों की प्रशंसा करते हैं और इस साझेदारी को और आगे बढ़ाने की उम्मीद रखते हैं
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एग्रो-प्रोसेसिंग, टेक्सटाइल, इंजीनियरिंग उपकरण, आईटी सेवाओं और नवीकरणीय ऊर्जा में अग्रणी है। मजबूत बुनियादी ढांचे और अंग्रेज़ी भाषा में दक्ष कुशल कार्यबल के साथ, पंजाब कनाडाई निवेशकों के लिए एक आदर्श गंतव्य के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि बिज़नेस करने के मामले में पंजाब देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और ‘इन्वेस्ट पंजाब’ के माध्यम से हम निवेशकों को सिंगल-विंडो क्लीयरेंस सिस्टम और व्यापक सहयोग प्रदान कर रहे हैं।”
मुख्यमंत्री ने बताया कि ब्रिटिश कोलंबिया की विशेषज्ञता पंजाब की विकास प्राथमिकताओं के साथ पूरी तरह मेल खाती है। उन्होंने कहा कि कृषि, खाद्य सुरक्षा और ग्रीनहाउस तकनीकों में ब्रिटिश कोलंबिया की दक्षता, कृषि के आधुनिकीकरण से जुड़े पंजाब के लक्ष्यों के अनुरूप है। हमें स्वच्छ कृषि, कटाई के बाद की प्रणालियों और वैल्यू-एडेड फूड प्रोसेसिंग में साझेदारी की उम्मीद है।
शिक्षा पर क्या बोले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
शिक्षा पर बात करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास एक और महत्वपूर्ण क्षेत्र है, जहां अनुसंधान और व्यावसायिक प्रशिक्षण में कनाडाई विश्वविद्यालयों के साथ साझेदारी से परिवर्तनकारी बदलाव लाया जा सकता है। स्वास्थ्य सेवा और जीवन विज्ञान के क्षेत्र में फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल उपकरणों और टेलीमेडिसिन में कनाडाई कंपनियों के लिए पंजाब में अपार अवसर हैं।” उन्होंने आगे कहा, “नवीकरणीय ऊर्जा दोनों क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण है और पंजाब सोलर पार्कों तथा बायो-एनर्जी परियोजनाओं में संयुक्त उपक्रमों का स्वागत करता है।”
प्रौद्योगिकी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि आईटी और डिजिटल परिवर्तन के संदर्भ में, पंजाब में साइबर सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एग्री-टेक परियोजनाओं में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। कनाडा को ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026’ में साझेदार देश के रूप में आमंत्रित करते हुए उन्होंने कहा, “प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2026 में विशेष व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल, क्षेत्रीय सत्र और उच्च-स्तरीय गोलमेज़ सम्मेलन शामिल होंगे, जो व्यापार और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को और सुदृढ़ करेंगे।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कनाडाई प्रतिनिधिमंडलों को 13 से 15 मार्च 2026 तक प्लाक्षा यूनिवर्सिटी, मोहाली में होने वाले पंजाब निवेशक सम्मेलन में भाग लेने के लिए सादर आमंत्रित किया है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी द्विपक्षीय सहयोग के एक नए युग की शुरुआत करेगी और पंजाब तथा ब्रिटिश कोलंबिया दोनों के समग्र विकास को गति देगी। इस दौरान ब्रिटिश कोलंबिया के प्रीमियर ने मुख्यमंत्री का उनकी मेहमाननवाज़ी के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “पंजाब द्वारा की गई मेहमाननवाज़ी ने मेरे दौरे को वास्तव में यादगार बना दिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Cities News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।