शहर

पंजाब विधानसभा चुवाव 2027 : अमृतपाल के संगठन ने फिर जगाया इंदिरा हत्याकांड का अतीत! सतवंत सिंह के बाद पांच और नाम घोषित

अमृतपाल सिंह के संगठन 'वारिस पंजाब दे' ने 2027 के पंजाब चुनाव के लिए बस्सी पठाना सीट से सतवंत सिंह के बाद पांच और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है।

Image

पंजाब विस चुनाव के लिए अमृतपाल की पार्टी ने घोषित किए दो और नाम (फोटो-Twitter)

चंडीगढ : अकाली दल 'वारिस पंजाब दे' ने आगामी 2027 के राज्य विधानसभा चुनाव के लिए अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर दी है। चंडीगढ़ से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के संगठन 'अकाली दल वारिस पंजाब दे' ने अपने उम्मीदवारों की घोषणाओं का सिलसिला शुरू किया है, जिसमें कई ऐसे नाम शामिल हैं जो अपनी पृष्ठभूमि और कानूनी मामलों को लेकर चर्चा में हैं।

अबतक 6 उम्मीदवारों की घोषणा

जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह के संगठन "अकाली दल वारिस पंजाब दे" की तरफ से कुल 6 उम्मीदवारों की घोषणा विधानसभा चुनाव के लिए कर दी गई है। आज कुल 5 उम्मीदवारों की घोषणा संगठन ने की है। इनमें दो उम्मीदवार दलजीत सिंह कलसी अजनाला से और और गुरमीत सिंह बुक्कनवाला मोगा से उम्मीदवार होंगे। दोनों NSA के तहत जेल में बंद थे और पिछले साल ही इनपर से NSA हटाया गया था और अब ये अजनाला पुलिस थाने में हुई हिंसा के मामले में पंजाब की जेल में हैं। इनके अलावा रशपाल सिंह को कोटकपूरा से, दर्शन सिंह लुधियाना की गिल विधानसभा और सरदार जगजीत सिंह को कपूरथला से उम्मीदवार ऐलान किया गया है।

दो और उम्मीदवारों का ऐलान

संगठन ने विधानसभा चुनाव के लिए दो अन्य उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। ये दोनों ही घोषित उम्मीदवार पहले NSA के तहत अमृतपाल सिंह के साथ डिब्रूगढ़ जेल में बंद रह चुके हैं और पिछले साल ही उन पर से NSA हटाया गया था। वर्तमान में ये दोनों 2023 में अजनाला पुलिस थाने पर हुई हिंसा के मामले में पंजाब की जेल में बंद हैं:

दलजीत कलसी: पंजाबी अभिनेता और अमृतपाल के करीबी साथी दलजीत कलसी को अमृतसर की अजनाला सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

गुरमीत सिंह बुक्कनवाला: अमृतपाल के दूसरे साथी गुरमीत सिंह बुक्कनवाला को मोगा विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया है।

बस्सी पठाना सीट से सतवंत सिंह की उम्मीदवारी

इससे पहले संगठन ने बस्सी पठाना सीट से 61 वर्षीय सतवंत सिंह को अपना पहला उम्मीदवार घोषित किया था। सतवंत सिंह, केहर सिंह के पुत्र हैं, जिन्हें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की साजिश में दोषी ठहराया गया था और फांसी की सजा दी गई थी। इस उम्मीदवारी की घोषणा पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तरसेम सिंह ने की थी। तरसेम सिंह, खडूर साहिब से लोकसभा सांसद अमृतपाल सिंह के पिता हैं।

सियासी समीकरण और अन्य नाम

इस राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बस्सी पठाना विधानसभा क्षेत्र में सियासी हलचल काफी तेज हो गई है। इससे पहले अमृत कौर मलोआ ने इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। उल्लेखनीय है कि अमृत कौर, इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक बेअंत सिंह की बेटी और फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा की बहन हैं।

इसके अलावा, 'वारिस पंजाब दे' ने हाल ही में सतवंत सिंह के भतीजे सुखविंदर सिंह अगवान को पार्टी के संसदीय बोर्ड का महत्वपूर्ण सदस्य भी नियुक्त किया है। आगामी चुनाव के मद्देनजर संगठन के इन फैसलों ने राज्य के राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा छेड़ दी है।

Manoj Kumar
मनोज कुमार author

मनोज कुमार को टीवी पत्रकारिता में काम करने का 20 साल का अनुभव है. वर्तमान में वह Times Now नवभारत में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. 2022 से चंडीगढ़ ब्यूरो हेड के तौर पर चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश को कवर कर रहे हैं. उन्होंने पंजाब बाढ़ त्रासदी, ऑपरेशन सिंदूर जैसी बड़ी घटनाओं को ग्राउंड जीरो से कवर किया है. हिमाचल प्रदेश में संजौली मस्जिद कवरेज के लिए उन्हें ENBA अवॉर्ड मिल चुका है.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '

'गत्ते' के सहारे बिहार का स्वास्थ्य! जहानाबाद में डॉक्टर की बड़ी लापरवाही पर तेजस्वी का तंज, बोले- 'आईसीयू में है विभाग '