शहर

पंजाब और हरियाणा का मौसम (13 Jan 2026) Punjab and Haryana Weather Today: भीषण शीतलहर जारी, पारे ने लगाया गोता

पंजाब और हरियाणा का मौसम (पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13 Jan 2026: पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप आज और कल भी जारी रहेगा। हालांकि, 15 जनवरी के बाद कोल-वेव से कुछ राहत जरूर मिल सकती है, लेकिन भिगोने के लिए बारिश भी आ रही है और मौसम विभाग ने इसका अलर्च जारी किया है।

Image

हरियाणा और पंजाब में शीतलहर से आज भी राहत नहीं

पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम (13 Jan 2026): उत्तर भारत के राज्यों में इन दिनों कड़ाके की ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है। शीतलहर से हालात बेहद खराब हैं। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिख रहा है। खासतौर पर पंजाब और हरियाणा के मैदानी इलाकों में ठंडी हवा बह रही है, जिसके कारण यहां दिन में भी प्रचंड ठंड महसूस हो रही है। पंजाब और हरियाणा में कल यानी सोमवार 12 जनवरी को कोल्ड-डे की स्थिति देखने को मिली। आज यानी मंगलवार 13 जनवरी को भी कोल्ड-डे से गंभीर गोल्ड-डे जैसे हालात बने रह सकते हैं। चलिए जानते हैं पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम और कल का मौसम कैसा रहेगा?

पंजाब और हरियाणा में आज का मौसम

आज लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी मंगलवार 13 जनवरी को पंजाब और हरियाणा में शीतलहर और गंभीरत शीत लहर का प्रकोप देखने को मिलेगा। यही नहीं दोनों पड़ोसी राज्यों के कई क्षेत्रों में घना से बहुत घना कोहरा भी छाए रहने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण हरियाणा के भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में शीतलहर का रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि गुरुग्राम, पलवल, नूंह, फरीदाबाद, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, कैथल, फतेहाबाद और सिरसा के लिए ऑरेंज अलर्च घोषित किया गया है। वहीं, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

पंजाब और हरियाणा के शहरों में आज का न्यूनतम तापमान

शहर का नामतापमान (°C)
हिसार1.5
करनाल2
रोहतक3.8
चंडीगढ़2.8
पटियाला3

पंजाब में आज गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, फजिल्का, मुक्तसर और बठिंडा के लिए शीतलहर का रेड अलर्ट घोषित किया गया है। जबकि पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, नवाशहर और लुधियाना के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। इसके अलावा पंजाब के अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट की घोषणा की गई है।

Punjab-Haryana Cold wave

पंजाब और हरियाणा के कई जिलों के लिए IMD का शीतलहर का रेड अलर्ट

पंजाब और हरियाणा में कल का मौसम

कल 14 जनवरी को उत्तरायण और मकर संक्रांति के अवसर पर पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है। लेकिन पंजाब और हरियाणा में कल भी शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति बनी रहने की संभावना है। कल यानी बुधवार 14 जनवरी को दोनों राज्यों के कई इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रह सकता है।

आगे कैसा रहेगा पंजाब और हरियाणा का मौसम

पंजाब और हरियाणा में 15 जनवरी के बाद मौसम में सुधार देखने को मिल सकता है। शीतलहर का प्रकोप कुछ कम हो सकता है। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार 18 जनवरी 2026 तक दोनों राज्यों के अलग-अलग हिस्सों में घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। यही नहीं, मौसम विभाग ने 17-18 जनवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी जताई है।

कुल मिलाकर पंजाब और हरियाणा को अगले दो-तीन दिनों तक ठंड, घने कोहरे, शीतलहर, कोल्ड-डे और पाले से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। बल्कि इनके कारण आम जनजीवन प्रभावित रहने की आशंका है, विशेषतौर पर ग्रामीण इलाकों में ठंड का प्रकोट ज्यादा देखने को मिलेगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article