Pune: केंद्र सरकार के ‘अमृत अभियान’ के तहत पिंपरी-चिंचवड में 24 घंटे जल आपूर्ति की परियोजना को धरातल पर लाने और इसका ठीक से प्रबंधन करने के लिए शहर स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया कर दिया गया। इस टास्क फोर्स का अध्यक्ष पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के जल आपूर्ति विभाग के अभियंता को बनाया गया है। बता दें कि अमृत अभियान के तहत शहर के सभी घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने के साथ पूरे शहर में 24 घंटे जलापूर्ति करना है। बता दें कि इस योजना के लिए राज्य स्तरीय टास्क फोर्स का पहले ही गठन किया जा चुका है। वहीं, बीते 5 जनवरी को शहरी टास्क फोर्स के गठन का निर्णय लिया गया था।
महानगरपालिका के अधिकारियों ने बताया कि शहर में 24 घंटे जलापूर्ति परियोजना की क्रियान्वयन के लिए यह टास्क फोर्स सभी तरह का कार्य करेगी। इस टास्क फोर्स की अध्यक्षता जल आपूर्ति विभाग के अभियंता करेंगे। जबकि इसके भूगर्भ विज्ञानी, स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रोफेसर, जीआईएस विशेषज्ञ, मैकेनिकल इंजीनियर और पीपीपी विशेषज्ञ को बनाया गया है। यह टास्क फोर्स इसी सप्ताह से कार्य शुरू कर देगा। अधिकारियों के अनुसार यह टास्क फोर्स जलापूर्ति के के बुनियादी ढांचे की जीआईएस मैपिंग पर फरवरी माह से कार्य शुरू करेगा। जिससे बुनियादी ढांचे का नक्शा तैयार करने में मदद मिलेगी।
