पुणे

Pune Crime: पुणे की इस नदी में पांच दिन में चार शव मिले! मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 24, 2023, 06:56 PM IST

Pune Police: पुणे की भीमा नदी में चार शव मिलने से सनसनी फैल गई है। यह शव पांच दिन के अंदर पाए गए हैं। स्थानीय पुलिस उधेड़बुन में फंसी है कि यह हत्या का मामला है या आत्महत्या का। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा।

Image

पुणे के भीमा नदी में पारगांव के पास चार शव मिलने से आसपास के इलाकों में फैली सनसनी (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे के भीमा नदी में पारगांव के पास मिले चार शव
  • सारे शव है 38 से 45 साल की उम्र के लोगों के
  • पाए गए शवों में दो महिलाओं के भी शव


Pune News: पुणे के दौंड तहसील के पारगांव इलाके में लगातार चार शव मिलने से हड़कंप मच गया है। ये चारों शव भीमा नदी में पाए गए हैं। पिछले पांच दिनों में मिले इन चार शवों में से दो पुरुषों के हैं और दो महिलाओं के हैं। 18 जनवरी से 22 जनवरी की देर रात तक ये चारों शव बरामद किए गए हैं। ये सारे शव 38 साल से 45 साल की उम्र के लोगों के बताए जा रहे हैं।

बता दें कि, पुलिस का अनुमान है कि, ये चारों शव एक ही परिवार के हो सकते हैं। इन चारों शवों के अलावा पुलिस ने और भी शव बरामद होने की आशंका जताई है। पुलिस ने इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मछुआरों को दिखा था पहला शव

इस प्रकरण में एनडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान जारी रखा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों के अनुसार, पुणे के दौंड तहसील के पारगांव इलाके से होकर गुजरने वाली भीमा नदी में कुछ स्थानीय मछुआरे 18 जनवरी को मछली पकड़ने गए हुए थे। तब उन्हें एक महिला का शव उतराया हुआ दिखाई दिया। इसके बाद शुक्रवार को एक पुरुष का शव मिला। 21 तारीख को फिर एक स्त्री का शव बरामद किया गया और फिर 22 तारीख की देर रात को फिर एक पुरुष का शव बरामद हुआ। इस तरह से 5 दिनों अंदर 4 शव बरामद हो गए हैं।

आसापस के इलाकों में पूछताछ जारी

बता दें कि, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि यह मामला आत्महत्या का है?, दुर्घटना का है, या फिर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है? ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये शव पति-पत्नी की जोड़ियों के हो सकते हैं। पुलिस सख्ती से नदी में खोजबीन करवाने का काम कर रही है। पुलिस ने बताया है कि, शव के साथ एक चाबी भी बरामद हुई है। महिला के शव के साथ में मोबाइल फोन और सोना खरीदने के बाद मिली रसीद बरामद की गई है। इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है। पुणे ग्रामीण पुलिस इस प्रकरण की जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ जारी है। शवों से संबंधित परिवार को तलाशने का काम पुलिस ने शुरू कर दिया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें