Pune Crime News: पुणे में एक हैरान करने मामला सामने आया है, जहां एक महिला के साथ उसके ससुराल वालों और पति ने बर्बरता दिखाई है है। महिला ससुराल वालों और पति की ओर से मृत मानव की हड्डियों से बने पाउडर को खाने के लिए मजबूर किया गया है। ससुराल वालों और पति ने एक स्थानीय तांत्रिक बाबा के झांसे में आकर किया है। तांत्रिक ने परिवार को दावा किया था कि अगर महिला उसकी कही बात मानती है तो उसका गर्भ धारण हो जाएगा। हालांकि पति और ससुराल वालों की हरकतों के बाद पीड़ित महिला मे तुरंत पुणे शहर पुलिस के तहत सिंहगढ़ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने बुधवार को पति, ससुराल वालों और एक तांत्रिक बाबा सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। इस मामले पर पुणे शहर पुलिस के पुलिस उपायुक्त सुहैल शर्मा ने कहा है कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 498 ए, 323, 504, 506 के साथ-साथ अंधविश्वास विरोधी अधिनियम की धारा 3 (महाराष्ट्र रोकथाम और मानव बलिदान का उन्मूलन और अन्य) के तहत केस दर्ज किया है।
पीड़िता ने अलग-अलग मामलों दर्ज करवाए
इन सातों आरोपियों के खिलाफ अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाएं और काला जादू अधिनियम, 2013 की धारा भी लगाई गई है। पीड़िता ने अलग-अलग मामलों में पुलिस में तहरीर दी है। पहले मामले में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके ससुराल वालों ने शादी के समय (2019 में) कुछ दहेज की मांग की थी जिसमें कुछ नकद, सोने और चांदी के आभूषण शामिल थे। दूसरे मामले में पुलिस ने शिकायती आवेदन के अनुसार अंधविश्वास विरोधी और काला जादू की धारा 3 लगाई है। पुलिस के मुताबिक अमावस्या के दौरान महिला पर ससुराल वालों ने उसे घर में कुछ अंधविश्वासी गतिविधियों में शामिल होने के लिए दवाब बनाया।
झरने के नीचे "अघोरी" प्रथा करवाई
पुलिस ने बताया है कि कुछ अन्य रीति-रिवाजों में पीड़िता को जबरन एक अज्ञात श्मशान में ले जाया गया और मृत मानव की कुछ हड्डियां खाने के लिए दबाव बनाया गया। डीसीपी शर्मा ने आगे बताया है कि ससुराल वाले एक अन्य प्रकार की रस्म में पीड़िता को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र के किसी अज्ञात इलाके में ले गए थे। वहीं उसे एक झरने के नीचे "अघोरी" प्रथा करने के लिए मजबूर किया। इन साधनाओं के दौरान ससुराल वाले वीडियो कॉल के जरिए फोन पर एक तांत्रिक बाबा से संपर्क में था। ऐसे में शिकायत की गंभीरता से संज्ञान लेते हुए पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
