Pune News: शहर के बच्चों और लोगों को जल्दी ही राज्य सरकार की ओर से 8 नए चिल्ड्रन पार्क का तोहफा मिलने वाला है। जिसके बाद पुणे में चिल्ड्रन पार्क की संख्या बढ़ जाएगा। पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने घोषणा की है कि शहर में साल 2024 के अंत तक कम से कम आठ नए चिल्ड्रन पार्क बनाकर तैयार किए जाएंगे। इस पर पीएमसी के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा है कि इन नए पार्कों में सीसीटीवी कैमरे, बच्चों के खेल के मैदान के उपकरणों सहित अन्य तरह की सुविधाएं मौजूद होंगे।
अधिकारियों ने बताया है कि पुणे के हडपसर और धनोरी में अगले साल मार्च के अंत तक कम से कम एक-एक नया पार्क बनकर तैयार होने की संभावना है, जिसमें संगीत प्रणाली, जिम उपकरण और योग पैगोडा जैसी सुविधाएं होंगी। मुख्य उद्यान अधीक्षक, पुणे नगर निगम (पीएमसी) के अनुसार, इन दोनों पार्कों में काम वर्तमान में 25% पूरा हो गया है।
