Pune News: 18 फरवरी को देशभर में महा शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। इस मौके पर मंदिरों में भक्तों की काफी भीड़ देखने को मिलती है। भगवान शिव के मंदिरों में सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है। पुणे के कई मंदिर अपनी अलग खासियत के लिए जाने जाते हैं।
उनमें कुछ शिव मंदिर भी शामिल हैं। शिवरात्रि के मौके पर आज हम आपको पुणे के मशहूर मंदिरों के बारे में बताते हैं।
भुलेश्वर मंदिर
भगवान शिव का यह मंदिर उनके 108 नामों में से एक है। मंदिर एक छोटी पहाड़ी की चोटी पर मौजूद है और यहां आसानी से एक सड़क के माध्यम से कार से पहुंचा जा सकता है। भुलेश्वर मंदिर पुणे शहर से लगभग 50 किमी दूर है। जबकि पुणे-सोलापुर राजमार्ग से 11 किमी और पुणे में सावरगेट और सासवड स्टैंड से केवल 3 किमी दूर है।
