Pune News: महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की एक टिप्पणी से पुणे में काफी हंगामा देखने को मिल रहा है, जिसके चलते मंगलवार को कई राजनीतिक पार्टियों ने बंद का आह्वान किया। इस दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। वहीं पुणे बंद को देखते हुए अब बुधवार को कई स्कूलों ने अपने यहां छुट्टी की घोषणा कर दी है। पुणे में कई स्कूल, खास तौर पर पूर्व-प्राथमिक और प्राथमिक बंद रहे, जबकि अन्य स्कूलों में बंद के मद्देनजर कम संख्या में बच्चों को बुलाया जाएगा।
शहर के कई स्कूलों ने पुणे बंद के कारण हो रही परिवहन की परेशानी के चलते छुट्टी का एलान किया है। वहीं मंगलवार को कुछ माता-पिता ने भी बंद के कारण परेशानी की आशंका को देखते हुए अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। उंड्री में संस्कृति स्कूल ने बच्चों के माता-पिता को अपने स्कूल बंद होने के बारे में मंगलवार को ही मैसेज कर जानकारी दी है।
