पुणे

Pune News: साधु वासवानी पुल होगा 2 लेन से 4 लेन तक डबल, वाहनों की मिलेगी रफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 20, 2023, 03:18 PM IST

Pune News: पुणे के दो लेन साधु वासवानी पुल को जल्द तोड़ा जाएगा। इसकी जगह पर चार लेन का नया पुल बनाया जाएगा। प्रशासन ने मौजूदा पुल को ध्वस्त करने के लिए एक एजेंसी नियुक्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। बीते कुछ सालों से इस पुल में वाहनों की संख्या बढ़ने से जाम की समस्या बनी रहती है।

Image

साधु वासवानी पुल टूटकर बनेगा चार लेन

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • पुणे के दो लेन साधु वासवानी पुल को जल्द तोड़ा जाएगा
  • इसकी जगह पर चार लेन का नया पुल बनाया जाएगा
  • प्रशासन ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है

Pune News: पुणे के दो लेन साधु वासवानी पुल पर जल्द वाहनों को तेज रफ्तार मिलने वाली है, क्योंकि पुणे नगर निगम (पीएमसी) ने सर्किट हाउस क्षेत्र को कोरेगांव पार्क से जोड़ने वाले इस मौजूदा पुल की जगह पर एक नए चार लेन के पुल को बनाने का फैसला किया है। पीएमसी ने कहा है कि इस चार लेन पुल के बनने से यातायात की गति को तेजी मिलेगी क्योंकि मौजूदा पुल वाहनों की बढ़ती संख्या को पूरा करने के लिए अपर्याप्त साबित हो रहा है। प्रशासन ने मौजूदा पुल को ध्वस्त करने के लिए एक एजेंसी नियुक्त करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीएमसी ने बताया है कि दो लेन पुल का हाल ही में तकनीकी सर्वेक्षण किया गया था। इसके बाद तकनीकी सर्वेक्षण ने मौजूदा पुल को बदलने की भी सिफारिश की है क्योंकि यह काफी पुराना हो गया है। इस बाबत नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि नए पुल के निर्माण के लिए किसी अतिरिक्त भूमि की जरूरत नहीं होगी।

पुल का निर्माण रेलवे के साथ संयुक्त रूप होगा

काम शुरू होने के बाद इसके 24 महीनों में पूरा होने की उम्मीद है। इसका निर्माण रेलवे के साथ संयुक्त रूप से किया जाएगा, क्योंकि यह रेल पटरियों को पार करेगा, और अनुमानित लागत लगभग 70 करोड़ रुपये होगी। पीएमसी ने कहा है कि नियमित यात्रियों और स्थानीय निवासियों के अनुसार पुल को चौड़ा करना जरूर है। ज्यादा लेन बनने से निश्चित रूप से यात्रा का समय और भीड़भाड़ कम होगी। वाहनों के खराब होने की स्थिति में रास्ता और चुनौतीपूर्ण हो जाती है। पिछले कुछ वर्षों में इस पुल पर वाणिज्यिक गतिविधियां बढ़ी हैं।

मौजूदा पुल कम से कम 40 साल पुराना

मौजूदा पुल दोनों तरफ के ट्रैफिक को संभालता है। ऐसे में चाल लेन पुल के प्रस्ताव को आगे की मंजूरी और चर्चा के लिए जल्द स्थायी समिति के पास भेजा जाएगा। इस जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने में एक महीने का समय लगेगा। वहीं एक अन्य निकाय अधिकारी ने कहा है कि मौजूदा पुल कम से कम 40 साल पुराना है, लेकिन छोटे वाहनों के संचालन के लिए इसका लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है। एहतियात के तौर पर यहां भारी वाहनों की आवाजाही को पहले ही रोक दिया गया है, और इसे प्रतिबंधित करने के लिए ऊंचे बैरीगेटिंग लगाए गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article