पुणे

Pune Crime News: गार्ड ने पत्नी की पीट-पीटकर की बेरहमी से हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 23, 2022, 07:23 PM IST

Pune Crime News: पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Image

सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की। (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  1. पुणे में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है
  2. सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी
  3. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था

Pune Crime News: पति-पत्नी के बीच झगड़ा कभी-कभी पड़ा रूप ले लेता है, जिसके कारण लोगों को जेल तक जाना पड़ जाता है। पुणे पिंपरी चिंचवड़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक 38 साल के सिक्योरिटी गार्ड ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया है कि, किसी बात को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने यह भी बताया है कि, पीड़ित महिला बुरी तरह से घायल हो गई थी, जिसके बाद उसके पड़ोसी उसे पिंपरी के यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल ले गए। बाद में गंभीर चोट की वजह से उसने दम तोड़ दिया। मामले पर उप निरीक्षक दिनेश चव्हाण ने विस्तार से जानकारी दी है।

इस वजह से करता था पत्नी के साथ मारपीट

उन्होंने कहा है कि, आरोपी सिक्योरिटी गार्ड अपनी पत्नी के साथ पिंपरी चिंचवड़ के खेड़ तालुका के कुरुली गांव में किराए के मकान में रहता था। इन दोनों के दो बच्चे हैं, जो मानसिक रूप से समझने में सक्षम नहीं हैं। मृतक महिला घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही थी। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड अपने बच्चों की हालत को लेकर अपनी पत्नी से अक्सर झगड़ा करता रहता था और उस पर धोखा देने का भी आरोप लगाता रहता था।

पुलिस के सामने कबूला जुर्म

गुरुवार को सिक्योरिटी गार्ड का उसनी पत्नी के साथ फिर से झगड़ा हुआ और देखते ही देखते झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में सिक्योरिटी गार्ड पत्नी को बेरहमी से पीटने लगा, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। घायल अवस्था पर पड़ोसी उसको अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया है कि, घटना को अंजाम देने के बाद सिक्योरिटी गार्ड तुरंत फरार हो गया था। पुलिस ने उसे उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह पत्नी को देखने के लिए अस्पताल आया था। पूछताछ के दौरान उसने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटने की बात स्वीकार की।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article