Pune News: रंगों के त्योहार होली के आने में अब बस कुछ दिन बाकी हैं। कई लोगों के लिए होली रंगीन, पिचकारी और गुब्बारों के साथ मस्ती से भरा एक त्योहार होता है, लेकिन कुछ महिलाओं के लिए इसके गहरे और बुर अनुभव रहे हैं, जिन्हें एक अप्रिय या फिर दर्दनाक घटनाओं का सामना करना पड़ा है, क्योंकि होली के मौके ऐसी कई महिलाएं रही हैं जो छेड़छाड़ या यौन उत्पीड़न जैसी अप्रिय घटना का शिकार हो चुकी हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मुंबई पुलिस ने होली के लिए बड़ा फैसला लिया है।
यह फैसला महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से लिया गया है। पुलिस स्पेशल ब्रांच के पुलिस उपायुक्त ए राजा ने भी स्वीकार किया कि कंट्रोल रूम को हर होली पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और अन्य अपराधों की रिपोर्ट करने वाली महिलाओं से कई कॉल आती हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि पुलिस विभाग होली पार्टियों की मेजबानी की अनुमति देते समय आयोजन स्थलों और आयोजकों के लिए कई दिशा-निर्देश शामिल करेगा।
