पुणे

Pune News: सावधान! आपके वाहन का नहीं है पीयूसी सर्टिफिकेट, ट्रैफिक पुलिस कर रही सख्त कार्रवाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 27, 2023, 12:46 PM IST

Pune News: वाहन चालकों के पास प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) न होने पर ट्रैफिक पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस ने निर्देश दिए हैं कि अगर वाहन चालकों के पास पीयूसी नहीं मिलता है तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। 2022 में, पुणे शहर के कुल 1,65,623 लोगों ने पीयूसी प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण कराया और पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने 27,000 रुपये जुटाए।

Image

पीयूसी न होने पर होगी कार्रवाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) न होने पर होगी पुलिस की सख्त कार्रवाई
  • शहर में केवल 0.9 मिलियन के पास ही पीयूसी
  • हर समय वाहन के साथ पीयूसी रखना अनिवार्य

Pune News: पुणे में जिन वाहन चालकों के पास प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (पीयूसी) नहीं है, उनकी मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पीयूसी के बिना वाहन चलाने वालों पर पुणे ट्रैफिक पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पुणे ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, शहर के 4.4 मिलियन वाहन मालिकों में से केवल 0.9 मिलियन के पास ही पीयूसी है। केंद्रीय मोटर वाहन अधिनियम, 1989 के अनुसार, ड्राइवरों के लिए पीयूसी प्रमाण पत्र अनिवार्य है। पीयूसी वाहन के उत्सर्जन स्तरों का परीक्षण करने के बाद हर एक वाहन मालिक को जारी किया जाने वाला एक प्रमाण पत्र है।

प्रमाण पत्र वाहनों की ओर से उत्पन्न उत्सर्जन के बारे में जानकारी देता है और वह निर्धारित सीमा के भीतर हैं या नहीं। इन उत्सर्जन स्तरों का परीक्षण अधिकृत केंद्रों पर किया जाता है जो ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर स्थित होते हैं। पीयूसी प्रमाण पत्र जैसे बाइक बीमा, पंजीकरण इत्यादि हर समय वाहन के साथ रखना अनिवार्य होता है।

इसलिए पीयूसी होना जरूरी

पुणे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी अजीत शिंदे ने कहा है कि शहर के अधिकांश लोग पीयूसी प्रमाणपत्रों के पंजीकरण को बहुत हल्के में लेते हैं। उन्हें लगता है कि उनका वाहन नया है इसलिए इससे धुआं नहीं निकलेगा इसलिए पीयूसी जरूरी नहीं है। हालांकि, प्रमाण पत्र हर वाहन के लिए महत्वपूर्ण है और ट्रैफिक पुलिस उन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने जा रही है जो पीयूसी प्रमाण पत्र नहीं बनवा रहे हैं। 2022 में, पुणे शहर के कुल 1,65,623 लोगों ने पीयूसी प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण कराया और पुणे क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय ने 27,000 रुपये जुटाए।

यहां देखें वाहनों की पीयूसी की फीस और जुर्माना

ऐसे में अब एक बार फिर से ट्रैफिक पुलिस ने पीयूसी न रखने वाले वाहनों चालकों के खिलाफ सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। हम आपको बताते हैं कि पुणे में कुल पीयूसी के कितने केंद्र हैं और इसके न होने पर ट्रैफिक पुलिस कितना जुर्माना लगा सकती है।

पुणे में 288 पीयूसी केंद्र

प्रमाण पत्र शुल्क

125 रुपये फोर व्हीलर वाहन (पेट्रोल)

150 रुपये फोर व्हीलर वाहन (डीजल)

50 रुपये टू व्हिलर

100 रुपये थ्री व्हीलर (पेट्रोल)

125 रुपये थ्री व्हीलर (सीएनजी)

पीयूसी के बिना वाहन चलाने/सवारी करने पर जुर्माना

2,000 रुपये टू व्हीलर

2,000 रुपये थ्री व्हीलर

4,000 रुपये फोर व्हीलर वाहन

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article