Pune News: शहर में इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। शहर के लिए 100 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर के लॉन्च हुआ है। इसके अलावा ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) जल्द ही पुणे में उन्नत चालक सहायक सिस्टम वेरिफिकेशन सुविधा, सिलेंडर परीक्षण सुविधा और हीट सुविधा शुरू करेगा। इस बात की जानकारी भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने गुरुवार को दी है। उन्होंने कहा है कि अगले दो साल में सुविधाएं तैयार हो जाएंगी। यह बात पांडे ने 100 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर के लॉन्च के दौरान बोल रहे थे जिसे एआरएआई द्वारा डिजाइन और विकसित किया गया है।
भारी उद्योग मंत्रालय के संयुक्त सचिव हनीफ कुरैशी, एआरएआई के निदेशक रेजी मथाई, एआरएआई के अध्यक्ष राजेंद्र पेटकर, एआरएआई के वरिष्ठ उप निदेशक नितिन धांडे इस कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे। इस अवसर पर एआरएआई और एआरएआई-एडवांस मोबिलिटी ट्रांसफॉर्मेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन (एआरएआई-एएमटीआईएफ) के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ है।
