पुणे

Pune Hoarding Collapse : मुंबई जैसे पुणे में भरभरा कर गिरी होर्डिंग, दूल्हे का घोड़ा घायल ; चकनाचूर हुए वाहन

Pune Hoarding Collapse : महाराष्ट्र के पुणे शहर में तेज हवाओं के कारण एक होर्डिंग गिरने से एक घोड़ा घायल हो गया और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।

Image

पुणे होर्डिंग हादसा

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Pune Hoarding Collapse : पुणे शहर में तेज हवाओं के कारण एक होर्डिंग भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में दूल्हे का घोड़ा घायल हो गया और कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। एक अधिकारी ने बताया कि पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर कवडी पाट टोल बूथ के पास एक विवाह समारोह स्थल के बाहर लगा होर्डिंग शनिवार शाम पांच से छह बजे के बीच जमीन पर गिर गया, जिससे दूल्हे का घोड़ा समेत दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। यह घटना ऐसे समय में हुई जब कुछ ही दिन पहले मुंबई के घाटकोपर इलाके में तेज हवाओं और बेमौसम बारिश के कारण एक पेट्रोल पंप पर विशाल अवैध होर्डिंग गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई थी और 75 लोग घायल हो गए थे।

घोड़े पर गिरी होर्डिंग

मामला पुणे-सोलापुर हाईवे पर कवाडीपाट टोल बूथ के पास का बताया जा रहा है। यहां अचानक भारी आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने लगी। इस दौरान हवाओं के तेज झोंको से एक होर्डिंग उखड़कर उड़कर गुलमोहर लॉन के सामने दूल्हे के लिए लाए गये घोड़े पर जा गिरी, जिससे वो बुरी तरह घायल हो गया। इस हादसे में दो और लोग घायल हो गए। फिलहाल, पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पुणे में हुई घटना संबंधी प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि तेज हवाओं के कारण होर्डिंग ‘गुलमोहर लॉन्स’ विवाह समारोह स्थल के बाहर एक घोड़े और कुछ वाहनों पर गिर गया। अधिकारी ने बताया कि घायल घोड़े का इलाज किया जा रहा है।

मानसून सक्रिय

गौरतलब है कि मानसून 2024 सक्रिय होने वाला है। ऐसे में दक्षिण से पश्चिम की ओर आंधी-तूफान जैसे हालात बन रहे हैं। मौसम विभाग ने 10 जून तक पुणे और 11 जून तक मुंबई में मानसून के पहुंचने के आसार हैं। उधर, केरल, तमिलनाडु और पुदुचेरी समेत अन्य इलाकों में मानसून सक्रिय होते ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article