Pune News: पुणे-सिंगापुर अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू कर दी गई है। यात्री इस उड़ान सेवा के शुरू होने का पिछले कई महीनों से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार इस उड़ान सेवा को हरी झंडी मिल गई। यह उड़ान सेवा 2 दिसंबर से शुरू कर दी गई है। पिछले महीने ही केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषणा की थी कि इस हवाई सेवा को लेकर एक प्रस्ताव बनाया गया है। हम पुणे सिंगापुर एयरलाइन शुरू करने वाले हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि हम बैंकॉक और दोहा के लिए भी हवाई सेवा शुरू करने के बारे में भी विचार कर रहे हैं।
बता दें कि पुणे से सिंगापुर के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानें सप्ताह में चार दिन तक उपलब्ध रहेंगी। पुणे के रहने वाले लोग इस सेवा का लाभ सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को उठा पाएंगे। बता दें कि पुणे एयरपोर्ट से सप्ताह में चार दिन रात 01:10 बजे से फ्लाइट शुरू होगी। सिंगापुर यह फ्लाइट उसी दिन सुबह 10:30 बजे पहुंच जाएगी। उधर, सिंगापुर से फ्लाइट सुबह 11: 50 पर पुणे के लिए प्रस्थान करेगी। पुणे यह फ्लाइट दोपहर 03:15 बजे पर आ जाएगी। पुणे से अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू करने की मांग कई दिनों से चल रही थी।
